पिग्मेंटेशन से लेकर डार्क सर्कल छुपाने के लिए कलर करेक्टर का जान लें सही यूज, चेहरा दिखेगा फ्लॉलेस valentine day special girls know detail about right way to use color corrector palette to hide pigmentation dark circle, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

पिग्मेंटेशन से लेकर डार्क सर्कल छुपाने के लिए कलर करेक्टर का जान लें सही यूज, चेहरा दिखेगा फ्लॉलेस

Right way to use color corrector palette: वैलेंटाइन डे पर रेडी होने वाली हैं और चेहरे के दाग-धब्बे छिपाने हैं तो कलर करेक्टर पैलेट का सही इस्तेमाल करना सीख लें। 

Thu, 5 Feb 2026 07:46 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
पिग्मेंटेशन से लेकर डार्क सर्कल छुपाने के लिए कलर करेक्टर का जान लें सही यूज, चेहरा दिखेगा फ्लॉलेस

मेकअप करने की सही ट्रिक पता हो तो चेहरे को आसानी से फ्लॉलेस दिखाया जा सकता है। वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। ऐसे में सजधज कर अपने ब्वॉयफ्रेंड को इंप्रेस करना है तो कलर करेक्टर पैलेट का इस्तेमाल करना सीख लें। क्योंकि डार्क सर्कल, पिग्मेंटेशन, डार्कनेस अराउंड माउथ जैसी समस्या है और इसे मेकअप के जरिए छिपाना है तो केवल कंसीलर काम नहीं आएगा। ऑरेंज, यलो, ब्राउन जैसे कई कलर के पैलेट वाले कलर करेक्टर को यूज करने का सही तरीका मेकअप आर्टिस्ट से सीख लें।

ऑरेंज करेक्टर

अगर आंख के नीचे ब्राउन शेड से जुड़े घेरे हैं तो उसे दूर करने के लिए ऑरेंज कलर के करेक्टर को यूज करें। इसके साथ मीडियम ब्राउन शेड के कंसीलर का यूज करें। इन दोनों के मिक्सचर को मिलाकर लगाने से अंडर आई डार्क सर्कल को हाइड किया जा सकता है।

हाई प्रॉब्लम वाली स्किन

ऐसी स्किन जिस पर धब्बे, डार्क सर्कल और माउथ के अराउंड ज्यादा डार्कनेस है तो ऐसी स्किन के लिए पर्पल, ऑरेंज, ग्रीन शेड वाले कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें।

ब्राउन कलर करेक्टर

अगर आप सांवली स्किन टोन यानी वार्म अंडर टोन की हैं तो चेहरे पर दिख रहे धब्बे को हटाने के लिए डार्क ब्राउन शेड के कंसीलर का इस्तेमाल करें।

चेहरे की रेडनेस छिपाने के लिए

वार्म अंडर टोन की हैं और चेहरे पर रेडनेस दिख रही है तो उसे छिपाने के लिए ग्रीन शेड वाले कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें।

पर्पल कलर करेक्टर का यूज

स्किन पर पीलापन दिख रहा है या फिर डार्क स्किन पर हल्के रंग के धब्बे से दिख रहे हैं तो उसे छिपाने के लिए पर्पल कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैलेंटाइन डे पर देने के लिए बेस्ट हैं ये गिफ्ट, पहले से कर लें शॉपिंग

गहरे काले धब्बों को छिपाने के लिए

चेहरे पर अगर गहरे काले रंग के धब्बे हैं और उन्हें आप हल्का करना या छिपाना चाहती हैं तो हमेशा यलो शेड वाले कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। काफी सारी लेडीज के अंडर आई सर्किल में बैंगनी सा शेड दिखता है। इसे छिपाने के लिए भी यलो कलर करेक्टर का इस्तेमाल करना सही होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।