बालों की हो जाएगी काया पलट! रेगुलर शैंपू-कंडीशनर छोड़ ट्राई करें ये 5 नेचुरल चीजें
How to make soft and silky hair at home: बालों के रूखेपन और झड़ने से परेशान हैं तो अपने रेगुलर शैंपू-कंडीशनर को छोड़कर इन नेचुरल और घरेलू चीजों को बाल पर अप्लाई करें। कुछ ही समय में बालों में फर्क दिखने लगेगा।

बालों के टूटने-झड़ने, रूखे और बेजान होने से अक्सर लड़कियां परेशान रहती हैं। बालों में थोड़ी सी ग्रोथ होती है लेकिन बढ़े हुए बाल और भी ज्यादा फ्रिजी और कमजोर रहते हैं। इन बालों को सिल्की, सॉफ्ट और मजबूत बनाने के लिए शैंपू, कंडीशनर और मार्केट में मिलने वाले सीरम पर भरोसा करती हैं। लेकिन बालों को अगर मनचाही मजबूती, ग्रोथ और थिकनेस चाहिए तो रेगुलर शैंपू, कंडीशनर और मार्केट के प्रोडक्ट को छोड़ इन नेचुरल चीजों को ट्राई करें। फर्क खुद ब खुद दिखने लगेगा।
शैंपू की बजाय लगाएं रीठा, शिकाकाई और आंवला
बालों के झड़ने से परेशान हैं तो मार्केट के शैंपू को हेयर वॉश के लिए इस्तेमाल करना छोड़ दें। इसकी बजाय घर में ही रीठा, शिकाकाई और आंवला को पानी में भिगोकर शैंपू तैयार करें। रीठा में ऐसी प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं जो नेचुर फोम क्रिएट करती हैं। जिससे आपके बालों में जमा ऑयल और डर्ट साफ होती हैं और साथ ही बालों को जड़ों से मजबूती मिलने में मदद होती है।
कंडीशनर की बजाय यूज करें राइस वाटर
शैंपू के बाद बाल सिल्की और सॉफ्ट बनाने के लिए कंडीशनर यूज करते हैं। लेकिन जब आप रीठा और शिकाकाई, आंवला मिलाकर बाल धोते हैं तो बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए राइस वाटर और फ्लैक्स सीड जेल का इस्तेमाल करें। ये नेचुरल कंडीशनर बालों को ना केवल हाइड्रेट करेंगे बल्कि सिल्की और स्मूद बनाने में भी मदद करेंगे।
यूज करें एलोवेरा जेल वाला सीरम
अब बालों को सिल्की और मैनेजबल बनाने के लिए केमिकल वाले सीरम लगा लेती हैं तो इस सीरम को नेचुरल चीजों से तैयार सीरम से स्वाइप करें। एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिक्स करें और इसे बालों की लंबाई में लगाएं। ये नेचुरल मिक्स सीरम बालों को फ्रिज फ्री बनाकर रखेगा और नेचुरल शाइन भी देगा।
नेचुरल हेयर मास्क यूज करें
बालों को नरिश करने के लिए नेचुरल चीजों से तैयार हेयर मास्क का यूज करें। कोकोनट मिल्क में करी पत्ते का पेस्ट मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें और बालों पर लगाएं। इससे बाल मजबूत होंगे और बालों की डीप कंडीशनिंग भी होगी।
खूशबूदार हेयर ऑयल को रिप्लेस करें तिल के तेल से
बालों में स्ट्रेंथ चाहिए और बाल दोबारा से उगे तो किसी भी तेल को अप्लाई करने से पहले तिल के तेल में भृंगराज की सूखी पत्तियों को मिलाकर रख लें और इसे बालों में लगाएं। ये हेयर ऑयल आपके बालों को नरिश करने और फ्रिज फ्री बनाने में मदद करेंगे। साथ ही बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन