eid 2026 special outfit traditional gharara different designs ideas ईद पर गरारा वाला लुक है लड़कियों की पहली पसंद, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइन आइडियाज
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलईद पर गरारा वाला लुक है लड़कियों की पहली पसंद, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइन आइडियाज

ईद पर गरारा वाला लुक है लड़कियों की पहली पसंद, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइन आइडियाज

Eid Special Outfit Ideas: ईद के मौके पर काफी सारी महिलाओं और लड़कियों की पहली पसंद गरारा होता है। लेकिन टिपिकिल गरारे बनवाकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार इन ट्रेंडी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। जो ईद पर ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करने में मदद करेंगे।

AparajitaWed, 11 March 2026 06:51 PM
1/7

ईद आउटफिट आइडियाज

ईद के मौके पर ज्यादातर लेडीज और गर्ल्स ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। लेकिन एक जैसे गरारे हर बार पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करें। जैसे ये शानदार डिजाइन जिसे ईद पर पहना तो हर कोई आपके गरारा लुक की तारीफ करेगा। ( सभी इमेज क्रेडिट- Pintrest)

2/7

ट्रेडिशनल गरारा डिजाइन 

शार्ट कुर्ती, थाईज पर लैस की डिटेलिंग और फिर गहरे चुन्नट के साथ बने पायजामे की डिजाइन ये बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक देता है। लेकिन इस बार आप इस गरारा में कलर का ट्विस्ट लाएं और कुछ रेड, पिंक या मरून शेड को क्रिएट करके पहनें।

3/7

शरारा डिजाइन

शार्ट कुर्ती के साथ शरारा की डिजाइन वाले पायजामे को स्टिच करवाएं। पैरलल डिजाइन के ये शरारे लांग कुर्ती को छोड़कर शार्ट कुर्ती के साथ स्टिच करवाएं। ये गरारा वाला लुक क्रिएट करेंगे और ब्यूटीफुल दिखेंगे।

4/7

सिल्क पैटर्न पर सिलवाएं

सिल्क पैटर्न के फैब्रिक पर हैवी प्लीट्स वाले पायजामे के साथ शार्ट कुर्ती को स्टिच करवाएं। पिंटरेस्ट का ये लुक काफी ट्रेंडी और अट्रैक्टिव लुक देगा। इसे आसानी से आप स्टिच करवाकर ईद के मौके पर पहनें।

5/7

फ्रिल डिजाइन वाला गरारा

प्लेन गरारा बनवाने की बजाय इमेज में दिए फ्रिल डिजाइन के गरारे को स्टिच करवाएं। साथ में स्क्वेअर नेक शार्ट कुर्ती डिजाइन अट्रैक्टिव दिखेगी।

6/7

शिफॉन फैब्रिक के गरारा 

शिफॉन फैब्रिक के गरारे पर लेयरिंग करवाएं। इस तरह शार्ट कुर्ती के साथ ये गरारा काफी हैवी लुक क्रिएट करेगा और स्कर्ट जैसा दिखेगा।

7/7

प्लेन कुर्ता विद एंब्रायडरी गरारा

प्लेन डिजाइन के कुर्ते के साथ हैवी एंब्रायडरी वाला गरारा सिलवाएं। इस तरह के गरारे लहंगे जैसा लुक क्रिएट करते हैं और ट्रेडिशनली ब्यूटीफुल लगते हैं। तो इस ईद कपड़े सिलवाने हैं तो गरारा के इन पैटर्न और डिजाइन को देखकर स्टिच करवा सकती हैं। ( सभी इमेज क्रेडिट- Pintrest)