सिर्फ 4 चीजों से फ्री में बनाएं ₹2000 वाला विटामिन C सिरम, शीशे सा चमक उठेगा चेहरा! Get Glowing Skin Naturally Make DIY Vitamin C Serum from Orange Peels at home, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

सिर्फ 4 चीजों से फ्री में बनाएं ₹2000 वाला विटामिन C सिरम, शीशे सा चमक उठेगा चेहरा!

DIY Vitamin C Serum: विटामिन C सिरम की खासियत होती है कि ये स्किन की पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है और स्किन नेचुरली ग्लोइंग और रेडिएंट बनती है। अगर आप इसपर अपने हजारों रूपए खर्च नहीं करना चाहते हैं तो घर पर फ्री में ही इसे बना सकते हैं।

Mon, 13 April 2026 04:50 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ 4 चीजों से फ्री में बनाएं ₹2000 वाला विटामिन C सिरम, शीशे सा चमक उठेगा चेहरा!

ग्लोइंग स्किन सभी को पसंद है, लेकिन आजकल ये हर किसी के बजट में फिट नहीं होती। मार्केट में अगर आप स्किन केयर प्रोडक्ट्स लेने निकल जाएं तो 1000 रुपए से कम में एक अच्छा प्रोडक्ट मिलना मुश्किल है। खासतौर से अगर विटामिन सी सिरम की बात करें, तो अच्छे ब्रांड का सिरम आराम से 1500-2000 तक का आता है। दरअसल विटामिन सी सिरम की खासियत होती है कि ये स्किन की पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है और स्किन नेचुरली ग्लोइंग और रेडिएंट बनती है। अगर आप इसपर अपने हजारों रूपए खर्च नहीं करना चाहते हैं तो घर पर फ्री में ही इसे बना सकते हैं। जी हां, संतरे के छिलकों से बहुत ही इफेक्टिव विटामिन सी तैयार किया जा सकता है, जो आपकी स्किन की रंगत बदल देगा। पूनम देवनानी ने इसे बनाने का तरीका शेयर किया है, आइए जानते हैं-

क्यों खास है संतरे का छिलके का विटामिन सी सिरम?

सबसे पहले तो आप यही सोच रहे होंगे कि संतरे के छिलकों में भला ऐसा क्या खास है जो इससे सिरम बनाया जाए? तो बता दें छिलकों में संतरे के पल्प से भी ज्यादा विटामिन सी मौजूद होता है, जो स्किन को ब्राइट करने, डार्क स्पॉट्स कम करने और स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे एजिंग के साइन भी कम नजर आते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रातों-रात शीशे से चमकेंगे पैर! सिर्फ 5 चीजों से घर पर करें ₹1000 वाली पेडिक्योर

घर पर कैसे बनाएं विटामिन सी सिरम?

विटामिन सी सिरम बनाने के लिए आपको लगभग दो संतरों के छिलके लेने हैं और उन्हें धो कर पानी में उबलने के लिए रख देना है। इन्हें धीमी आंच पर ढककर 5-7 मिनट के लिए पकाएं, जबतक छिलके पूरी तरह सॉफ्ट ना हो जाएं। अब इन्हें ठंडा होने दें, फिर इसके बाद मिक्सर में पीसकर एक पेस्ट सा तैयार कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस रंग की साड़ी के साथ कौन सी ज्वैलरी पहनें? खूबसूरत दिखना है तो जान लें टिप्स

अब इस पेस्ट में लगभग 4-5 चम्मच गुलाब जल मिलाएं, ताकि इसका गाढ़ापन कम हो सके। अच्छे से मिक्स करें और फिर एक छलनी की मदद से इसे छान लें, ताकि सारा साफ लिक्विड अलग हो सके। इस लिक्विड में आपको एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच एलोवेरा जेल डालना है और अच्छी तरह मिक्स कर लेना है। आपका नेचुरल विटामिन सी सिरम बनकर तैयार है। इसे एक साफ शीशी में भरकर रख लें और रोज रात सोने से पहले साफ चेहरे पर मसाज करते हुए अप्लाई करें।

इन बातों का रखें ध्यान

संतरे के छिलकों से बना ये विटामिन सी सिरम पूरी तरह से नेचुरल है लेकिन फिर भी इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसेटिव है तो बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से बचें। साथ ही ध्यान रखें कि इस सिरम में कोई भी प्रिजर्वेटिव नहीं है, इसलिए ये जल्दी खराब हो सकता है। इसे फ्रिज में स्टोर करें और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही सिरम तैयार करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंबे-घने बाल चाहिए? शैंपू में ये 2 चीजें मिलाकर लगाएं, हेयरफॉल भी होगा कंट्रोल!

(Image Credit- Pinterest, Instagram)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।