होली के बाद पेट को दें आराम, फ्रेश मटर-पालक वाली 'लाइट' खिचड़ी है बेस्ट डिटॉक्स मील post holi 026 best detox meal know how to make tasty and healthy matar palak khichdi recipe in hindi, रेसिपी - Hindustan
More

होली के बाद पेट को दें आराम, फ्रेश मटर-पालक वाली 'लाइट' खिचड़ी है बेस्ट डिटॉक्स मील

Matar Palak Khichdi Recipe : मखमली हरी बनावट और मीठी मटर के दानों से भरी यह खिचड़ी उन दिनों के लिए एकदम परफेक्ट है, जब आप कुछ हल्का लेकिन बेहद लजीज खाना चाहते हैं। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है हेल्दी और टेस्टी हरियाली मटर-पालक खिचड़ी रेसिपी।

Thu, 5 March 2026 12:18 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
होली के बाद पेट को दें आराम, फ्रेश मटर-पालक वाली 'लाइट' खिचड़ी है बेस्ट डिटॉक्स मील

Holi Post Detox Meal Diet : होली के रंग खेलने और पकवानों के जायके चखने के बाद, कई बार पेट की हालात खराब हो जाती है। ऐसे में पेट को थोड़े आराम और जुबान को ताजगी की तलाश होती है, अगर आपका हाल भी कुछ ऐसा ही है तो ट्राई करें 'हरियाली मटर-पालक खिचड़ी'। त्योहारों के बाद पेट को आराम पहुंचाने के लिए यह एक बेहतरीन डिटॉक्स मील है। साधारण खिचड़ी को जब पालक और ताजी मटर के साथ बनाया जाता है, तो इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं। मखमली हरी बनावट और मीठी मटर के दानों से भरी यह खिचड़ी उन दिनों के लिए एकदम परफेक्ट है, जब आप कुछ हल्का लेकिन बेहद लजीज खाना चाहते हैं। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है हेल्दी और टेस्टी हरियाली मटर-पालक खिचड़ी रेसिपी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली का पक्का रंग छूटेगा 5 मिनट में! फोर्टिस के डॉक्टर ने बताया घरेलू नुस्खा

मटर-पालक खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

-1 कप चावल (बासमती)

-½ कप मूंग दाल (पीली या छिलके वाली)

-1 कप ताजी हरी मटर

-1 कप पालक की प्यूरी (उबली और पिसी हुई)

-1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट

-2 बड़े चम्मच घी/तेल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Holi Hacks : सफेद कपड़ों से भी छूट जाएंगे होली के पक्‍के रंग!आजमाएं 5 DIY हैक्‍स

खड़े मसाले

-1 तेजपत्ता

-1 इंच दालचीनी

-2-3 लौंग

-1 छोटा चम्मच -जीरा

-एक चुटकी हींग

-हल्दी और नमक स्वादानुसार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घंटों की मेहनत होगी मिनटों में खत्म! होली की सफाई के लिए अपनाएं 7 क्लीनिंग टिप्स

मटर-पालक खिचड़ी बनाने की विधि

मटर-पालक खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को धोकर 20 मिनट के लिए भिगोकर अलग रख दें। इसके बाद पालक को साफ करके अच्छी तरह धो लें। अब साफ किए हुए पालक को हल्का उबालकर (blanch) ठंडे पानी में डालने के बाद पीसकर पेस्ट बना लें। अब खिचड़ी में तड़का लगाने के लिए प्रेशर कुकर में घी गरम करके उसमें जीरा, हींग और खड़े मसाले डालकर तब तक भूनें, जब तक मसालों की खुशबू ना आने लगे। इसके बाद प्रेशर कुकर में अदरक-मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें।

सब्जी और पेस्ट : अब इस स्टेज पर कुकर में ताजी हरी मटर डालकर 2 मिनट तक और भूनने के बाद इसमें पालक की प्यूरी डाल दें। इसके बाद कुकर में भीगे हुए चावल और दाल डालकर थोड़ी देर चलाने के बाद इसमें हल्दी, नमक और लगभग 4 कप पानी डालें। (खिचड़ी की कंसिस्टेंसी के हिसाब से पानी कम-ज्यादा कर सकते हैं)। अब कुकर का ढक्कन बंद करके मीडियम आंच पर 3-4 सीटी आने तक खिचड़ी को पकाएं।

फिनिशिंग टच : 4 सीटी आने के बाद गैस बंद करके कुकर का प्रेशर निकलने का इंतजार करें। उसके बाद कुकर का ढक्कन खोलें और खिचड़ी के ऊपर थोड़ा और देसी घी और बारीक कटा हरा धनिया डालें। आपकी टेस्टी और हेल्दी मटर-पालक खिचड़ी बनकर तैयार है। इसे दही, अचार और पापड़ के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

खिचड़ी का जायका बढ़ाएगा टिप-

खिचड़ी परोसते समय इसके ऊपर लहसुन और सूखी लाल मिर्च का तड़का अलग से लगाएं। इससे खिचड़ी का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।