परफेक्ट शेप में नहीं लगा पाती लिपस्टिक, विदेशी मॉडल ने बताया धागे वाला तरीका, इससे मिलेगा बेस्ट लुक Lipstick Hack: how to apply lipstick perfectly step by step by using thread, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

परफेक्ट शेप में नहीं लगा पाती लिपस्टिक, विदेशी मॉडल ने बताया धागे वाला तरीका, इससे मिलेगा बेस्ट लुक

लिपस्टिक तो हम सभी लोग लगाते हैं और इससे मेकअप लुक परफेक्ट दिखता है लेकिन क्या आपको सही शेप में लिपस्टिक लगानी आती है। अगर लिपस्टिक लगाने के बाद आपको बोल्ड लुक चाहिए, तो विदेशी मॉडल का धागे वाला तरीका ट्राई करें।

Wed, 17 Dec 2025 12:04 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
परफेक्ट शेप में नहीं लगा पाती लिपस्टिक, विदेशी मॉडल ने बताया धागे वाला तरीका, इससे मिलेगा बेस्ट लुक

लिपस्टिक के बिना कोई भी मेकअप लुक अधूरा होता है। हर महिला की मेकअप किट में आपको लिपस्टिक के कई शेड्स मिल जाएंगे। लिपस्टिक लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन कई लोग इसे परफेक्ट शेप में नहीं लगा पाते। हमने अक्सर अपनी मम्मी या दीदी को बस लिपस्टिक उठाकर होठों के आकार पर लगाते हुए देखा है और हमने वही तरीका सीख लिया है। लेकिन लिपस्टिक लगाना भी एक कला है, जो हर किसी को नहीं आती। जी हां, अगर आप लिपस्टिक लगाकर बोल्ड फेस लुक फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो इसे परफेक्ट तरीके से लगाना सीखना पड़ेगा। विदेशी मॉडल ने यूट्यूब वीडियो में लिपस्टिक लगाने का परफेक्ट तरीका बताया है और भी धागे की मदद से। धागे से लिपस्टिक लगाने में 5 मिनट का समय लगेगा लेकिन इससे आपको सबसे बेहतरीन लुक मिल जाएगा।

धागे से कैसे लगाएं

हर घर में धागे की रील होती है। आपको रील पकड़नी है और धागे को आगे वाले दांत के नीचे दबाकर हल्के से नीचे की ओर खींचना है। ऐसा करने से आपका निचला होंठ हल्का दबेगा और फिर आपको पहले पेंसिल से लाइन शेप बनाना होगा। इसके बाद आप लिक्विड या फिर मैट जो भी लिपस्टिक लगाना चाहे, उसे पूरे होठों पर लगाएं। ऊपर-नीचे लिपस्टिक को अच्छे से फैलाते हुए लगाएं। इसके बाद धागे को हटा दें, आपको लिपस्टिक का परफेक्ट शेप मिल जाएगा।

Lipstick

लिपस्टिक लगाने से पहले क्या लगाएं

लिपस्टिक लगाने से पहले आप होठों पर टैल्कम पाउडर, लाइट फाउंडेशन लगा सकती हैं। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है और अच्छा लुक भी मिल जाता है। लिपस्टिक लगाने के बाद टिश्यू पेपर से टैब करें, इससे एक्स्ट्रा लिपस्टिक हट जाएगी और गीली होने पर ये सूख भी जाती है। लिपस्टिक हमेशा अच्छे ब्रांड की ही चुनें, इसी से आपको अच्छा लुक मिलेगा और ये लंबे समय तक लगी भी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुरुषों को जरूर फॉलो करने चाहिए ये हाइजीन टिप्स, कभी नहीं होगा बियर्ड इंफेक्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।