नाखूनों से कैसे बढ़ रहा है दाढ़ी-मूंछ का इंफेक्शन, डॉक्टर ने बताए 4 जरूरी हाइजीन टिप्स Doctor manan vora shares 4 important hygiene habits for mens nails and beard, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

नाखूनों से कैसे बढ़ रहा है दाढ़ी-मूंछ का इंफेक्शन, डॉक्टर ने बताए 4 जरूरी हाइजीन टिप्स

ज्यादातर पुरुष अपनी हाइजीन को लेकर खास ध्यान नहीं देते लेकिन कई बार उन्हें दाढ़ी या मूंछ का इंफेक्शन हो जाता है। डॉक्टर मनन ने पुरुषों के लिए 4 सबसे जरूरी हाइजीन टिप्स बताए हैं, जो काफी सरल हैं।

Tue, 16 Dec 2025 03:34 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
नाखूनों से कैसे बढ़ रहा है दाढ़ी-मूंछ का इंफेक्शन, डॉक्टर ने बताए 4 जरूरी हाइजीन टिप्स

पुरुष अगर दाढ़ी-मूंछ की सफाई सही से न करें, तो इसमें जल्दी इंफेक्शन फैल सकता है। कई बार पुरुषों को नाखून काटने तक का समय नहीं मिल पाता और उन्हें ये जरूरी भी नहीं लगता। लेकिन नाखूनों में जमा गंदगी कई बार आपके स्वास्थ्य और बियर्ड लुक को खराब कर सकती हैं। ऑर्थेपेडिक सर्जन डॉक्टर मनन वोरा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर पुरुषों के लिए हाइजीन टिप्स दिए हैं। उनका कहना है कि इन टिप्स को फॉलो कर आप हमेशा नीट एंड क्लीन रह सकते हैं और आपको बियर्ड इंफेक्शन भी नहीं होगा।

क्या है हाइजीन टिप्स

पहली टिप- बिना अंडरवियर के सोने की आदत डालें। टाइट अंडरवियर पहनकर सोने से प्राइवेट पार्ट्स में हवा का प्रवाह कम हो जाता है और फिर इंफेक्शन फैलता है। बिना अंडरवियर के सोने से फंगल इंफेक्शन नहीं होगा, नमी नहीं होगी और स्पर्म काउंट बढ़ेगा।

दूसरी टिप- हर हफ्ते पुरुषों को अपने नाखून काटने चाहिए। पुरुषों के नाखूनों की ग्रोथ तेज होती है और इन नाखूनों में मैल भर जाती है। इस गंदगी में टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके हाथों के द्वारा खाने के जरिए पेट में और दाढ़ी-मूंछ खुजलाने के दौरान इंफेक्शन फैला देते हैं।

तीसरी टिप- पुरुषों को दिन में दो बार ब्रश करना है, फ्लॉस 1 बार और टंग क्लीनिंग भी एक बार जरूर करें। इससे मुंह से खराब बदबू नहीं आती, मसूड़ें स्वस्थ रहते हैं और हार्ट प्रॉब्लम्स भी नहीं होंगी। दांत भी हेल्दी बने रहेंगे।

चौथी टिप- कई पुरुष एक ही अंडरवियर दो दिनों तक पहने रहते हैं, ऐसा बिल्कुल न करें। रोजाना अंडरवियर बदलें, भले ही आप नहा न रहे हो लेकिन इसे चेंज करें। सेम अंडरवियर पहनने से प्राइवेट पार्ट में खुजली होती है और इंफेक्शन भी फैल जाता है। इसलिए इसे जरूर अपनाएं।

फॉलो करें- डॉक्टर के मुताबिक, अगर आप ये चारों टिप्स फॉलो करते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं और साफ फील भी करेंगे। ये बेसिक हाइजीन है, जो हर पुरुष आसानी से कर सकता है। इसमें कोई मेहनत भी नहीं लगेगी, लेकिन इसके फायदे लंबे समय तक रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।