ये वाला हेयरस्टाइल सीक्रेट जान लें, चेहरा यंग एंड लिफ्टेड दिखने के साथ नजर आएगा स्लिम know secret hairstyle method to look instant young and lifted face, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

ये वाला हेयरस्टाइल सीक्रेट जान लें, चेहरा यंग एंड लिफ्टेड दिखने के साथ नजर आएगा स्लिम

Hairstyle secret to look young: लेडीज अगर आप हैवी फेस की मालकिन हैं या फिर चेहरे से थोड़ा यंग लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो अपनी हेयरस्टाइल को अवॉएड ना करें। किसी भी हेयरस्टाइल को बनाते समय बस इस ट्रिक को जरूर फॉलो करें। फेस ना केवल स्लिम दिखेगा बल्कि यंग भी नजर आएगा।

Thu, 12 Feb 2026 09:21 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
ये वाला हेयरस्टाइल सीक्रेट जान लें,  चेहरा यंग एंड लिफ्टेड दिखने के साथ नजर आएगा स्लिम

काफी सारी लेडीज जिनकी एज 30 के ऊपर होने लगती है। अक्सर उनका लुक अपनी एज से ज्यादा नजर आने लगता है। दरअसल, आपके एज वाले लुक का कारण कई बार हेयरस्टाइल होती है। अगर आप यूथफुल डिजाइन वाले हेयरस्टाइल बनाती हैं तो इंस्टेंटली अपनी एज से कम उमर की नजर आएंगी। और काफी सारे मेकअप आर्टिस्ट इस बारे में नहीं बताते। लेकिन फेस पर लिफ्टेड लुक चाहिए तो हेयरस्टाइल बनाते समय बस इस सिंपल ट्रिक को ट्राई करें।

फेस पर यंग और लिफ्टेड लुक लाता है हेयरस्टाइल बनाने का ये तरीका

अगर आप थोड़ा गर्ली लुक क्रिएट करना चाहती हैं। या फेस पर यूथफुल इफेक्ट चाहती हैं तो हेयरस्टाइल को इग्नोर ना करें। थोड़ा गर्ली लुक क्रिएट करने वाली हेयरस्टाइल आपको इंस्टेंट तरीके से एज से कम दिखाने में मदद करेगी।

यंग लुक के लिए हेयरस्टाइल सीक्रेट

हेयरस्टाइल से खुद को यंग दिखाने का सीक्रेट कंटेंट क्रिएटर फैजा शोएब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फैजा ने बताया है कि कैसे कानों के पास साइड वाले हेयर को ऊपर की तरफ हल्का पुल करके पिन से सेट कर लिया जाए और फिर किसी भी तरह ही हेयरस्टाइल को क्रिएट करें। तो ऐसा करने से चिक बोंस के साथ साइड से फेस ना केवल ज्यादा अपलिफ्ट नजर आता है। बल्कि इंस्टेंटली आप उम्र से कम भी नजर आने लगती है। खासतौर पर जिन लेडीज का फेस हैवी है उन्हें ये खींचकर हेयरस्टाइल बनाने की ट्रिक को जरूर फॉलो करना चाहिए। इससे फेस ना केवल थोड़ा स्लिम दिखेगा बल्कि यंग और अपलिफ्ट नजर आएगा। तो नेक्स्ट टाइम जब आप रेडी हों और खुद को थोड़ा सा यंग दिखाने के लिए फैजा की इस हेयरस्टाइल ट्रिक को जरूर फॉलो करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेहरे के डार्क सर्कल से लेकर काले धब्बे छिपाने के लिए जान लें कलर करेक्टर का यूज

बनाएं ये हेयरस्टाइल

फ्रंट पार्टीशन हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं तो बालों को फ्रंट से दो सेक्शन में कर लें। फिर वन साइड के बालों में टेंपल एरिया के बालों को कंघी करके निकालें और इन्हें पीछे की तरफ ले जाकर पिन से सेट कर लें। या फिर दोनों तरफ से टेंपल एरिया के बालों को खींचकर पीछे की ओर ले जाकर रबरबैंड से फिक्स कर लें। फिर फ्रंट के बालों को कंघी से सेट करके उन्हें पीछे की तरफ पिनअप करें या फिर साइड पार्टीशन करके छोड़ दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कलर के बाद भी बालों की जड़ें दिख रहीं सफेद तो जान लें रूट टचअप का तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।