1/8पंजाबी क्वीन सोनम बाजवा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉर्डर 2 में काम किया है और उनकी एक्टिंग के लोग एक बार फिर दीवाने हो चुके हैं। सोनम अपने बिजी शेड्यूल के बीच से अपनी स्किन और हेयर के लिए टाइम जरूर निकालती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका ब्यूटी रूटीन काफी सिंपल लेकिन असरदार है। वह ज्यादा कुछ नहीं करती हैं लेकिन खाने-पीने की चीजों को हेल्दी रखती हैं। चलिए उनका पूरा ब्यूटी रूटीन बताते हैं।

सोनम बाजवा बालों और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना एक ग्रीन जूस पीती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन सा हरा जूस, तो हम बात कर रहे हैं आंवला जूस की। जी हां, आंवला जूस रोजाना खाली पेट एक्ट्रेस पीती हैं और अगर जूस नहीं होता, तो आंवला खाती हैं। उन्होंने खुद इसके बारे में बताया था।

आंवला विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और खनिजों से भरपूर होता है। आंवला खाने या इसका जूस पीने से बाल मजबूत, चमकदार, घने और काले होते हैं। स्किन के लिए भी आंवला अच्छा होता है। त्वचा ड्राई नहीं होती, ग्लो बना रहता है और एंटी-एजिंग से छुटकारा मिलता है।

सोनम बाजवा का कहना है कि वह कभी-कभार फेस मास्क लगा लेती हैं। उनक कहना है कि मेरे अंदर ज्यादा धैर्य नहीं है, वह लंबे समय तक फेस मास्क लगाकर नहीं बैठ सकती।

सोनम को बर्फ से मसाज करना पसंद है। उनका कहना है कि बर्फ वाली मसाज से पोर्स हेल्दी होते हैं और मेकअप परफेक्ट होता है, तो वह रोजाना इसे कर लेती हैं।

इसके अलावा सोनम आंखों के नीचे आई मास्क लगा लेती हैं, जिससे काले घेरे ना हो। आई मास्क लगाने से आंखों की सूजन भी कम रहती है और ठंडक मिलती है।

सोनम बाजवा का कहना है कि वह अपनी डायट में हेल्दी फ्रूट्स, सब्जियों को शामिल करती हैं, जिनसे विटामिन सी मिले। साथ में पानी और जूस पीकर खुद को हाइड्रेट रखती हैं।

सोनम स्किन स्किन केयर फॉलो करती हैं। रात को सोने से पहले मेकअप क्लीन कर फेस वॉश करती हैं। फिर नाइट क्रीम लगाकर सोती हैं। इससे उनकी स्किन खिली-खिली रहती है।
