ब्लश लगाने के लिए आलिया और अनन्या यूज करती हैं 2 अलग तरीका, लगाना सीख लें तो मिलेगा हीरोइनों वाला लुक how to apply blush use alia bhatt and ananya panday W and V technique for beautiful face, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

ब्लश लगाने के लिए आलिया और अनन्या यूज करती हैं 2 अलग तरीका, लगाना सीख लें तो मिलेगा हीरोइनों वाला लुक

Alia Bhatt-Ananya Panday Blush Technique: चेहरे पर ब्लश लगाए बगैर मेकअप अधूरा लगता है। लेकिन सही मेकअप का तरीका ही खूबसूरत दिखाता है। जैसे आलिया और अनन्या के ब्लश लगाने की ये 2 टेक्निक। जो दिन और रात के हिसाब से लगाने से चेहरा दिखेगा ब्यूटीफुल।

Wed, 17 Dec 2025 10:59 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
ब्लश लगाने के लिए आलिया और अनन्या यूज करती हैं 2 अलग तरीका, लगाना सीख लें तो मिलेगा हीरोइनों वाला लुक

मेकअप पूरी तरह कम्प्लीट नहीं होता जब तक चेहरे पर ब्लश ना लगा हो। लेकिन काफी सारी लड़कियां ब्लश लगाने का कंफ्यूज रहती हैं। उन्हें पता ही नहीं होता कि किस तरह से ब्लश की मदद से भी चेहरे को सॉफ्ट या फिर लिफ्टेड लुक दिया जा सकता है। अगर आप हीरोइनों जैसा ब्लश लगाना चाहती हैं जिससे नेचुरली ब्यूटीफुल नजर आएं तो आलिया भट्ट और अनन्या पांडे के ब्लश लगाने की वी (V) और डब्ल्यू (W) टेक्निक को जरूर जान लें। डिजिटल क्रिएटर ग्रिंसी गांधी ने इन दो ट्रिक को इंस्टा पर शेयर किया है और बताया कि किस तरह दो अलग लुक आसानी से क्रिएट किया जा सकता है।

आलिया भट्ट की डब्ल्यू (W) टेक्निक

सॉफ्ट, सनकिस्ड, नेचुरल, रेडिएंट ग्लो चेहरे पर देखना चाहती हैं तो आलिया भट्ट की डब्ल्यू शेप वाली टेक्निक ट्राई करें। जिसमे ब्लश को आंख के नीचे गाल पर आइज के कॉर्नर से शुरुआत करते हुए नाक पर और फिर दूसरी तरफ भी आखों के कॉर्नर तक लेकर जाएं। ब्लश लगाते वक्त चेहरे पर डब्ल्यू की शेप बनाएं और फिर उसे फैलाएं। ये तरीका चेहरे पर क्यूट और फ्रेश वाइब देगा। दिन के फंक्शन के लिए रेडी हो रहीं या फिर डे आउटिंग के लिए जाना है तो आलिया भट्ट के ब्लश लगाने का ये तरीका परफेक्ट है और नेचुरल ब्यूटीफुल दिखाएगा।

अनन्या पांडे का ब्लश लगाने का वी (V) तरीका

अनन्या पांडे की तरह चेहरा बिल्कुल शार्प चाहिए। चेहरे पर लिफ्ट नजर आए तो टेंपल एरिया पर वी शेप में ब्लश को लगाकर स्मज करें। ये तरीका ग्लैम मेकअप और नाइट पार्टी के लिए बेस्ट है। और, उन लड़कियों के लिए सही है जो फेस को ज्यादा लिफ्टेड दिखाना चाहती हैं। तो अगली बार जब ब्लश लगाना हो तो इन दो तरीको को जरूर याद रखें और दिन और रात में अलग-अलग तरीके से ब्लश लगाकर रेडी हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विंटर ड्राईनेस से स्किन बचाना है तो इन फूड्स को शुरू कर दें खाना
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुंदरता बिगाड़ सकती है आपकी ये आदतें, फौरन कर दें बंद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।