सुंदरता बिगाड़ सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, आज से कर दें बंद 6 beauty habits that bad for you need to stop at all, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

सुंदरता बिगाड़ सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, आज से कर दें बंद

Bad Beauty Habits: खूबसूरत दिखने के लिए महंगे प्रोडक्ट पर पैसे वेस्ट करती हैं लेकिन खुद की इन गलत आदतों को नहीं खत्म करती तो कभी भी ब्यूटीफुल नहीं दिखेंगी। सबसे पहले खुद की इन 6 गलत आदतों को खत्म करें। जिससे सुंदरता के साथ समझौता ना करना पड़े।

Fri, 12 Dec 2025 11:46 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
सुंदरता बिगाड़ सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, आज से कर दें बंद

सुंदर दिखने के लिए आपको ढेर सारे ब्यूटी प्रोडक्ट के पीछे पैसे खर्च करने होंगे। ऐसा जरूरी नही, कुछ बेसिक और पुराने समय से चले आ रहे नियमों को फॉलो करके खुद के अपीयरेंस को सुधारा जा सकता है। जिससे आप आसानी से ब्यूटीफुल दिखेंगी और हर कोई लुक्स की तारीफ भी करेगा। वहीं, कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो जाने-अनजाने में आपकी खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करती हैं। जैसे कि ये 6 आदतें, जो स्किन से लेकर आंखों, होंठों को खराब करती हैं।

हर वक्त फेस टच करना

स्किन को फ्लॉलेस और एक्ने जैसी मुश्किल से दूर रखना चाहती हैं तो दिनभर फेस को हाथ से छूना बंद कर दें। ये एक ऐसी आदत है जो फेस की स्किन को आसानी से बीमार बना सकती है। हमारे हाथ जो दिनभर ढेर सारे सरफेस को छूते हैं। उनमे लाखों बैक्टीरिया होते हैं जो स्किन को टच करने पर चेहरे पर ट्रांसफर हो जाते हैं और जर्म्स पैदा करते हैं। अगर फेस पर खुजली हो रही या स्क्रेच करना है तो कपड़े के अंदरूनी हिस्से से चेहरे को टच करें।

होंठ चाटना

काफी सारे लोगों की आदत होती है होंठ सूखने पर जीभ फेर लेते हैं। ये आदत ना केवल होंठ को और भी ज्यादा ड्राई बना देती है बल्कि दिखने में भी होंठ भद्दे लगने लगते है। जबकि काफी सारे लोगों को लगता है कि होंठ को चाटने से वो उसे मॉइश्चर दे रहे हैं। अगर होंठ सूख रहे तो लिप बॉम लगाएं, पानी पिएं जिससे कि शरीर और स्किन दोनों हाइड्रेटेड रहे।

आंखे रगड़ना

थकान होने, नींद लगने पर झट से आंखों को रगड़ देते हैं। ऐसा करना ना केवल कॉर्निया को नुकसान पहुंचाता है बल्कि इससे आंख के आसपास की नाजुक स्किन पर भी जोर पड़ता है। जिससे रिकल्स और लाइंस जल्दी दिखने लगती हैं।

पिंपल फोड़ना

बैठे-बैठे चेहरे निकले पिंपल, एक्ने को फोड़ देती हैं। तो ये बहुत ही खराब आदत है। ऐसा करने से ना केवल स्किन पर धब्बे रह जाते हैं बल्कि ये आसानी से जाते भी नही है। अगर पिंपल से छुटकारा पाना है तो हेल्दी फूड के साथ टी ट्री ऑयल की एक बूंद लगा दें। इससे स्किन में हो रही इंफ्लेमेशन कम होती है।

बालों में रबर बैंड लगाना

बालों में रबर इलास्टिक के बने बैंड लगाने से बाल डैमेज होते हैं। ये ना केवल बालों में ब्रेकेज बढ़ा देते हैं बल्कि लगातार इस्तेमाल से वहां तक के बाल कटना शुरू कर देते हैं।

बालों की हीट इस्तेमाल करना

बालों को सबसे ज्यादा नुकसान हीट इस्तेमाल करने से होता है। स्टाइलिंग के लिए हर दिन या ज्यादातर स्टाइलिंग टूल्स या फिर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं तो ये बालों को डैमेज कर देगा। जिससे बाल रूखे, बेजान और दोमुंहे हो जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।