हफ्ते में कितनी बार बाल धोना चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया सही तरीका How often should you really wash your hair Dr Aanchal Panth Explains, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

हफ्ते में कितनी बार बाल धोना चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया सही तरीका

अक्सर लोग सोचते हैं कि कम बाल धोना स्कैल्प के लिए अच्छा है, लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ के अनुसार, गलत हेयर वॉश रूटीन खुजली, डैंड्रफ और स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ा सकता है।

Thu, 18 Dec 2025 12:02 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
हफ्ते में कितनी बार बाल धोना चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया सही तरीका

शैंपू करने की बात आती है तो ज्यादातर लोग या तो जरूरत से ज्यादा बाल धोते हैं या फिर बहुत लंबे समय तक स्कैल्प को साफ ही नहीं करते। दोनों ही स्थितियां बालों और स्कैल्प के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ के अनुसार, बालों की सेहत केवल अच्छे शैंपू या कंडीशनर पर निर्भर नहीं करती, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप अपने स्कैल्प की कितनी सही तरीके से देखभाल कर रहे हैं। जब स्कैल्प को नियमित रूप से साफ नहीं किया जाता तो वहां पसीना, धूल, ऑयल और हेयर प्रोडक्ट्स का बिल्डअप जमा होने लगता है। इसका नतीजा खुजली, डैंड्रफ, स्कैल्प एक्ने और व्हाइटहेड्स जैसी समस्याओं के रूप में सामने आता है। वहीं, बहुत ज्यादा बाल धोने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है जिससे बाल रूखे और कमजोर होने लगते हैं। इसलिए सही बैलेंस बनाना बेहद जरूरी है।

तो कितनी बार बाल धोना चाहिए?

डॉ. आंचल पंथ की सलाह है कि हफ्ते में 2–3 बार बाल और स्कैल्प धोना बेहतर होता है। यह रूटीन स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है और नेचुरल ऑयल्स को पूरी तरह खत्म भी नहीं करता।

कम बाल धोने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

  • स्कैल्प में खुजली और जलन
  • डैंड्रफ की समस्या
  • हेयरलाइन पर एक्ने और व्हाइटहेड्स
  • बदबूदार या ऑयली स्कैल्प
  • बालों का कमजोर और बेजान दिखना

क्यों जरूरी है स्कैल्प की सफाई?

डॉ. पंथ बताती हैं कि स्कैल्प भी स्किन का ही हिस्सा है। जैसे चेहरे की सफाई जरूरी है, वैसे ही स्कैल्प को भी नियमित क्लीनिंग की जरूरत होती है, ताकि पोर्स ब्लॉक ना हों और बालों की ग्रोथ सही बनी रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सफेद बालों से परेशान? शेफ स्नेहा सिंघी का नेचुरल हेयर डाई नुस्खा

एक्सपर्ट टिप

  • अपने हेयर टाइप के अनुसार माइल्ड शैंपू चुनें।
  • बहुत गर्म पानी से बाल ना धोएं।
  • शैंपू सीधे स्कैल्प पर लगाएं, लेंथ पर नहीं।
  • जरूरत से ज्यादा या बहुत कम वॉश—दोनों से बचें।

नोट: सही हेयर वॉश रूटीन अपनाकर आप खुजली, डैंड्रफ और स्कैल्प एक्ने जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। डॉ. आंचल पंथ की सलाह के अनुसार, हफ्ते में 2–3 बार बाल धोना बालों और स्कैल्प दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा अपने हेयर केयर रूटीन में बदलाव करने से पहले अन्य एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।