सफेद बालों से परेशान? शेफ स्नेहा सिंघी का नेचुरल हेयर डाई नुस्खा Homemade Natural Hair Dye for Grey Hair by Chef Sneha Singhi, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

सफेद बालों से परेशान? शेफ स्नेहा सिंघी का नेचुरल हेयर डाई नुस्खा

आजकल कम उम्र में सफेद बाल आम समस्या बन चुके हैं। शेफ स्नेहा सिंघी के अनुसार, सही डाइट के साथ एक नेचुरल होममेड हेयर डाई ग्रे हेयर को कवर करने में मदद कर सकती है।

Wed, 17 Dec 2025 03:41 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
सफेद बालों से परेशान? शेफ स्नेहा सिंघी का नेचुरल हेयर डाई नुस्खा

आजकल कम उम्र में सफेद बाल होना एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या बनती जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव और पोषण की कमी बालों की सेहत पर सीधा असर डालते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग जल्दी नतीजे पाने के लिए केमिकल हेयर डाई का सहारा लेते हैं, जो लंबे समय में बालों को कमजोर और रूखा बना सकती है। शेफ और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट स्नेहा सिंघी के अनुसार, समय से पहले बालों के सफेद होने को रोकने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन्स और कॉपर से भरपूर डाइट बेहद जरूरी है। हालांकि, अगर बाल पहले से सफेद हो चुके हैं, तो नेचुरल और केमिकल-फ्री विकल्प एक सुरक्षित रास्ता हो सकता है। पारंपरिक घरेलू नुस्खों से तैयार हेयर डाई ना केवल ग्रे बालों को कवर करने में मदद करती है, बल्कि बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना धीरे-धीरे नेचुरल रंग देने में भी सहायक हो सकती है।

होममेड नेचुरल हेयर डाई की खासियत

यह देसी हेयर डाई खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो केमिकल फ्री तरीके से अपने ग्रे बालों को कवर करना चाहते हैं। हालांकि, शेफ स्नेहा साफ तौर पर बताती हैं कि अगर बाल बहुत ज्यादा सफेद हो चुके हैं या पहले से केमिकल ट्रीटमेंट हुआ है तो इसका असर अलग-अलग हो सकता है।

नेचुरल हेयर डाई बनाने की विधि

  • 1.5 टेबलस्पून काले तिल, 1.5 टेबलस्पून चाय पत्ती, 3 टेबलस्पून आंवला पाउडर

इन तीनों चीजों को लोहे की कढ़ाही में मध्यम आंच पर पकाएं। जब मिश्रण पूरी तरह काला हो जाए, तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर इसे मिक्सी में पीस लें और छलनी से छानकर एयरटाइट कंटेनर में रखें। यह पाउडर 6 महीने तक सुरक्षित रहता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

पाउडर को सरसों के तेल में मिलाकर पेस्ट बनाएं, ग्रे बालों पर लगाएं और 8–10 घंटे या रातभर लगाकर छोड़ दें। सुबह सादे पानी से धो लें, अगले दिन सामान्य शैम्पू करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ही देसी नुस्खा और पिगमेंटेशन गायब:श्वेता शाह का आयुर्वेदिक उपाय

इंस्टेंट ग्रे कवर का तरीका

अगर बाहर जाना हो, तो इस पाउडर को एलोवेरा जेल में मिलाकर बालों पर लगाएं और सूखने दें। यह सफेद बालों को अस्थायी रूप से कवर करने में मदद करता है।

नोट: लगाने से पहले हमेशा पैच टेस्ट जरूर करें, स्किन और बालों की प्रकृति अलग होती है। बेहतर परिणाम के लिए हेल्दी डाइट भी अपनाएं। इसके अलावा इनमें से किसी चीज से एलर्जिक हैं या कोई हेयर ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह लेना सही होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।