शेफ स्नेहा सिंघी का होममेड हेयर कंडीशनर: बाल होंगे सिल्की और शाइनी Homemade hair conditioner by Chef sneha Singhi, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

शेफ स्नेहा सिंघी का होममेड हेयर कंडीशनर: बाल होंगे सिल्की और शाइनी

अगर आप केमिकल-फ्री हेयर केयर की तलाश में हैं तो शेफ स्नेहा सिंघी का यह होममेड हेयर कंडीशनर एक बेहतरीन विकल्प है जो बालों को प्राकृतिक रूप से मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनाता है।

Tue, 16 Dec 2025 10:10 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
शेफ स्नेहा सिंघी का होममेड हेयर कंडीशनर: बाल होंगे सिल्की और शाइनी

आजकल बालों का रूखापन, फ्रिज और बेजानपन एक आम समस्या बन चुका है। महंगे कंडीशनर तुरंत असर तो दिखाते हैं, लेकिन लंबे समय में बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर बने नेचुरल हेयर कंडीशनर एक सुरक्षित और असरदार विकल्प साबित होते हैं। शेफ स्नेहा सिंघी द्वारा सुझाया गया यह होममेड हेयर कंडीशनर पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से तैयार किया जाता है। इसमें इस्तेमाल की गई भिंडी, एलोवेरा, फ्लैक्स सीड्स और चावल बालों को गहराई से कंडीशन करते हैं। भिंडी और फ्लैक्स सीड्स से निकलने वाला नेचुरल जेल बालों पर एक स्मूद कोटिंग बनाता है जिससे बाल उलझते नहीं हैं और सॉफ्ट महसूस होते हैं। एलोवेरा स्कैल्प को हाइड्रेट करता है, जबकि चावल बालों में नेचुरल शाइन लाने में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से बाल ज्यादा मैनेजेबल और हेल्दी दिखने लगते हैं। शेफ स्नेहा का यह होममेड हेयर कंडीशनर ना सिर्फ किफायती है, बल्कि बालों को नेचुरल तरीके से पोषण भी देता है। अगर आप सॉफ्ट, शाइनी और हेल्दी बाल चाहते हैं तो इसे अपनी हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल कर सकते हैं।

होममेड हेयर कंडीशनर बनाने का तरीका

सामग्री: 4–5 भिंडी, 1 एलोवेरा पत्ता, 1 टेबलस्पून फ्लैक्स सीड्स, 1 टेबलस्पून चावल, 2 कप पानी

बनाने की विधि:

  • भिंडी और एलोवेरा को मोटा-मोटा काट लें।
  • सभी सामग्री को पैन में डालकर पानी के साथ अच्छी तरह उबालें।
  • उबालने पर पानी थोड़ा चिपचिपा हो जाएगा।
  • गैस बंद कर हल्का ठंडा होने दें और मलमल के कपड़े से छान लें।

इस्तेमाल कैसे करें?

  • शैंपू के बाद इसे सामान्य कंडीशनर की तरह बालों में लगाएं।
  • 5 मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
  • बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:41 की उम्र में भी नहीं हैं झुर्रियां! योग एक्सपर्ट ने बताया अपना सीक्रेट
  • स्टोरेज: एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। 7 दिनों तक इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

नोट: हेयर केयर सबके लिए अलग-अलग असर करता है, इसलिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इनमें से किसी चीज से एलर्जिक हैं या कोई हेयर ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह ले लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।