बालों से होली के रंग को निकालने का यहां देखें बेस्ट तरीका, बिना डैमेज के हो जाएंगे साफ
होली का रंग अगर बालों से साफ न हो तो स्कैल्प पर खुजली होने लगती है और डैमेज भी होने लगता है। इसलिए होली के रंग को बालों से निकालने के लिए यहां देखें बेस्ट तरीका।

होली के हुड़दंग के बाद हर कोई रंग छुड़ाने में जुट जाता है। पक्के रंगों से स्किन और बालों को काफी ज्यादा नुकसान होता है, खासतौर से तब जब आपने रंग खेलने से पहले अपनी स्किन और बालों को तैयार न किया हो। बालों में लगा रंग उन्हें काफी ज्यादा ड्राई कर देता है। अगर आप बालों से रंग निकालने का सेफ तरीका खोज रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम बालों से होली का रंग निकालने का बेस्ट तरीका बता रहे हैं। जानिए-
सबसे पहले पानी से करें वॉश
रंग खेलने के बाद आप बालों से इसे साफ करना चाहते हैं तो सबसे पहले साफ पानी से बालों को वॉश करें। एक बार बालों को अच्छे से धो लेंगे तो आपके बालों में गया सूखी रंग पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
गीले बालों पर सबसे पहले लगाएं ये एक चीज
स्कैल्प पर लगे रंगों को हटाने का सबसे सही तरीका है कि आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें। होली खेलने के बाद स्किन और बाल काफी ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में एक बार नारियल तेल की मालिश प्राकृतिक नमी को हटाए बिना रंग के कणों को ढीला करने में मदद करती है। इसके लिए गीले बालों को पहले तौलिया से हल्का ड्राई कर लें और फिर तेल लगाएं।
स्पेशल शैम्पू आएगा काम
बालों से रंगों को हटाने के लिए स्पेशल शैम्पू का इस्तेमाल करें। कलर हटाने वाले शैम्पू खासतौर से होली के रंगों को साफ करने के लिए यूज किए जाते हैं। होली के रंग को साफ करने के लिए एक अच्छे और हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करें।
घरेलू हेयर मास्क बनाएं
बालों के लिए हेयर मास्क बनाने के लिए दही में नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे अपने बालों में अच्छे से लगाएं। अब इस पैक को 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर बालों को साफ पानी से अच्छी तरह से धोएं।
बालों को करें मॉइश्चराइज
हेयर वॉश में कंडीशनर को शामिल करें और फिर इसे वॉश करने के बाद सीरम और ऑयल लगा लें। बालों को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए ये स्टेप बहुत जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन