रंग छुड़ाने के बाद भी चेहरे पर दिख रहा है लाल कलर, यहां बताई ट्रिक से करें साफ Holi 2026 Safe Ways To Remove leftover Red holi colour from face, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

रंग छुड़ाने के बाद भी चेहरे पर दिख रहा है लाल कलर, यहां बताई ट्रिक से करें साफ

होली के रंग ढेर सारी खुशियां लेकर आते हैं। लेकिन इन रंगों को स्किन से साफ करना काफी मुश्किल होता है। खासतौर से जब चेहरे पर पक्का रंग लगा हो। रंगो को साफ करने के लिए कई तरीके अपना लिए हैं तो यहां जानिए चेहरे पर दिख रहे लाल कलर को कैसे छुड़ाएं।

Wed, 4 March 2026 10:39 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
रंग छुड़ाने के बाद भी चेहरे पर दिख रहा है लाल कलर, यहां बताई ट्रिक से करें साफ

आज यानी 4 मार्च को होली मनाई जा रही है। होली के हुड़दंग से हर गली मोहल्ला गुलजार हो गया है। इस दिन लोग खाने-पीने के अलावा एक दूसरे को रंग लगाते हैं और मस्ती करते हुए त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। एक दूसरे पर पानी और रंग फेंकने का सिलसिला दोपहर तक चलता है और इसके बाद चालू होता है रंग छुड़ाने का समय। चेहर पर लगे गुलाल को तो आसानी से साफ कर लिया जाता है, लेकिन रंग साफ करने के बाद भी चेहरे पर हल्का लाल रंग रह ही जाता है, जो काफी भद्दा दिखता है। कुछ लोगों को होली के अगले दिन ऑफिस जाना होता है और वह इस रंग को जल्दी से जल्दी साफ करने का सोचते हैं। अगर आप चेहरे पर दिख रहे लाल रंग को अच्छे से साफ करना चाहते हैं तो यहां बताई गई ट्रिक को अपनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली का रंग 30 मिनट में छुड़ाने के लिए इस शख्स ने बताए हैक्स, आप भी जानें नुस्खा

सबसे पहले रें ये काम

चेहरे के बचे हुए लाल रंग को साफ करने के लिए सबसे पहले वैसलीन पेट्रोलियम जेली लें। फिर इस जेली को अपने चेहरे पर अच्छे से मलें। हल्के हाथों से मालिश करते हुए उन सभी जगह पर लगाएं जहां लाल रंग रह गया है। फिर एक गीले वाइप से साफ करें। वैसे तो पेट्रोलियम जेली की मदद से पूरी रंग साफ हो जाएगा लेकिन अगर थोड़ा बहुत रह जाए तो नीचे बताए गए फेस स्क्रब का इस्तेमाल करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली का रंग जल्दी उतारना है तो जान लें हाथ-चेहरे पर कौन सा तेल यूज करें

फिर लगाएं ये फेस स्क्रब

चेहरे से रंग छुड़ाने के लिए फेस पैक तैयार कर रही हैं तो सबसे पहले टमाटर की प्यूरी बना लें। अब चावल के आटे में दही, टमाटर की प्यूरी और कॉफी को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस फेस स्क्रब को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। फिर स्क्रब करते हुए चेहरे के सभी हिस्सों पर मालिश करें। अच्छे से मसाज करने के बाद पानी से चेहरे को धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रंग खेलने से पहले स्किन केयर से जुड़े इन सवालों के जवाब खोजते हैं लोग, जानिए

टिप- जब आप अपनी स्किन से रंग को छुडा रहे हों तो उसपर थोड़ा सॉफ्ट होना जरूरी है। क्योंकि बहुत ज्यादा रगड़ने से स्किन को नुकसान हो सकता है और चेहरे पर तेज जलन भी हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।