महंगे शैम्पू भी जब ना रोक पाएं बालों का झड़ना, हेयर ग्रोथ डबल कर सकता है मेथी से बना हेयर टॉनिक expensive shampoos fails to stop hair fall try viral ayurvedic fenugreek hair tonic to double the hair growth, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

महंगे शैम्पू भी जब ना रोक पाएं बालों का झड़ना, हेयर ग्रोथ डबल कर सकता है मेथी से बना हेयर टॉनिक

Home Made Hair Tonic For Hair Growth: यह आयुर्वेदिक हेयर टॉनिक सिर्फ एक लिक्विड नहीं, बल्कि आपके स्कैल्प के लिए एक जादुई खुराक है जो बालों की सोई हुई जड़ों को जगाने और बालों को घना बनाने में मदद कर रखता है।

Sun, 4 Jan 2026 09:12 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
महंगे शैम्पू भी जब ना रोक पाएं बालों का झड़ना, हेयर ग्रोथ डबल कर सकता है मेथी से बना हेयर टॉनिक

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे हेयर फॉल की शिकायत ना हो। पहले के समय में बालों के झड़ने को बदलते मौसम और उम्र के साथ जोड़कर देखा जाता था। लेकिन आज यह समस्या ज्यादातर लोगों के लिए बारहों महीने की टेंशन बनी हुई है। बालों का झड़ना या बेजान होना, ना सिर्फ लुक को प्रभावित करता है बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी कम कर देता है। यही वजह है कि लोग हेयर फॉल रोकने के लिए कई तरह के महंगे हेयर ट्रीटमेंट, शैम्पू और कंडीशनर लेने से भी परहेज नहीं करते हैं। बावजूद इसके असली पोषण बालों की जड़ों तक नहीं पहुंच पाता है और बाल लगातार झड़ते रहते हैं। अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं और रोज कंघा करते समय हाथों में बालों के गुच्छे निकलकर आ जाते हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल मानसी का हेयर टॉनिक आपकी परेशानी दूर कर सकता है। यह आयुर्वेदिक हेयर टॉनिक सिर्फ एक लिक्विड नहीं, बल्कि आपके स्कैल्प के लिए एक जादुई खुराक है जो बालों की सोई हुई जड़ों को जगाने और बालों को घना बनाने में मदद कर रखता है। अगर आप भी बालों की नेचुरल हेयर ग्रोथ को बूस्ट करना चाहते हैं, तो मेथी,रोजमैरी से बना हेयर टॉनिक आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं हेयर फॉल रोकने के लिए कैसे बनाया जाता है हेयर टॉनिक।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंह की बदबू करती है शर्मिंदा? ये 5 घरेलू देसी नुस्खे जड़ से खत्म करेंगे समस्या

हेयर टॉनिक बनाने के लिए सामग्री

-1-2 चम्मच मेथी के बीज

-2 चम्मच सूखी हुई रोजमेरी की पत्तियां

-2 चम्मच सूखा हुआ आंवला

-अलसी के बीज

-एक गिलास पानी

-नारियल तेल

हेयर टॉनिक बनाने की तरीका

रोजमेरी की पत्तियां, मेथी के बीज, अलसी के बीज, अलसी के बीज और सूखा आंवला (सभी बराबर मात्रा में) लेकर एक गिलास पानी में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल के साथ अच्छी तरह उबालें। पानी को तब तक उबालें जब तक वह आधा ना रह जाए। बेहतर रिजल्ट के लिए इस हेयर टॉनिक का प्रयोग सप्ताह में 3 बार करें।

हेयर टॉनिक लगाने का सही तरीका

इस हेयर टॉनिक को आपको रूई की मदद से बालों की जड़ों में उस जगह लगाना है, जहां आपको हेयर ग्रोथ अच्छी चाहिए या आपको लग रहा है कि आपके बाल उस जगह से कम हो रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।