मुंह की बदबू करती है शर्मिंदा? ये 5 घरेलू देसी नुस्खे जड़ से खत्म करेंगे समस्या does bad breath embarrass you know 5 desi home remedies to get rid of mouth odor muh ki badbu doo karne ke upay, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

मुंह की बदबू करती है शर्मिंदा? ये 5 घरेलू देसी नुस्खे जड़ से खत्म करेंगे समस्या

Home Remedies For Bad Breath : इसका संबंध आपके टूथपेस्ट या ब्रश में ही बल्कि आपके खान-पान से भी जुड़ा हुआ हो सकता है। अगर आप भी सांसों की बदबू से परेशान रहते हैं तो ये 5 देसी घरेलू नुस्खे आपकी परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Fri, 2 Jan 2026 12:41 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
मुंह की बदबू करती है शर्मिंदा? ये 5 घरेलू देसी नुस्खे जड़ से खत्म करेंगे समस्या

सांसों की बदबू, ना सिर्फ आपका आत्मविश्वास कमजोर करती है बल्कि दूसरों के सामने आपको शर्मिंदा भी कर सकती है। ऐसा नहीं है कि मुंह से बदबू सिर्फ अच्छी तरह ब्रश ना करने की वजह से ही आती है। कई बार दो टाइम ब्रश करने के बाद भी यह समस्या व्यक्ति को परेशान कर सकती है। जिसका संबंध आपके टूथपेस्ट या ब्रश में ही बल्कि आपके खान-पान से भी जुड़ा हुआ हो सकता है। अगर आप भी सांसों की बदबू से परेशान रहते हैं तो ये 5 देसी घरेलू नुस्खे आपकी परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

मुंह की बदबू को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

सौंफ और दालचीनी

सौंफ सिर्फ एक माउथ फ्रेशनर नहीं है, बल्कि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह में बदबू पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करने में भी मदद करते हैं। इस उपाय को करने के लिए खाना खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ चबाएं। आप दालचीनी के एक छोटे टुकड़े को पानी में उबालकर उस पानी से कुल्ला भी कर सकते हैं, यह मुंह के बैक्टीरिया को तुरंत मारकर सांसों की बदबू को दूर करने में मदद करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुबह उठते ही ब्रश करने की ना करें गलती, योगगुरु ने बताई वजह

च्युइंग गम चबाएं

मुंह की बदबू से बचने के लिए शुगर-फ्री च्युइंग गम चबाना भी फायदेमंद हो सकता है। च्युइंग गम चबाने से लार का स्राव बढ़ता है, जिससे मुंह सूखता नहीं और सांस में फ्रेशनेस बनी रहती है।

जीभ की सफाई

कई बार लोग दांतों की सफाई तो करते है लेकिन जीभ साफ करना भूल जाते हैं। जीभ पर जमने वाली सफेद परत भी मुंह की बदबू का सबसे बड़ा कारण होती है। ऐसे में हर रोज सुबह ब्रश करने के बाद 'टंग क्लीनर' से जीभ को भी जरूर साफ करें। ऐसा करने से मुंह में बदबू पैदा करने वाले 80 प्रतिशत बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

हल्दी और नमक से करें ब्रश

अगर मुंह से बदबू आ रही है, तो अपने टूथपेस्ट में 1 चुटकी हल्दी, नमक और सरसों का तेल मिलाकर ब्रश पर लगाएं और हल्के हाथ से ब्रश करें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया कम होते हैं और बदबू धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

नमक के पानी से गरारे

यह बेहद पुराना और वैज्ञानिक तरीका है। नमक का पानी मुंह के pH लेवल को संतुलित करके गले व मसूड़ों में छिपे बैक्टीरिया का सफाया करता है। इस उपाय को करने के लिए गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर रात को सोने से पहले गरारे करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।