चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाना है? आलू के रस में मिलाएं ये 2 चीजें, महीनेभर में दिखेगा फर्क Beauty hacks to remove unwanted facial hair add these 2 things with potato juice and apply at this time, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाना है? आलू के रस में मिलाएं ये 2 चीजें, महीनेभर में दिखेगा फर्क

चेहरे पर अनचाहे बाल हो जाए तो शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। वैक्स या रेजर से हटाने पर ये दोबारा आ जाते हैं, ऐसे में आप घर पर पील ऑफ मास्क तैयार करें और लगाएं। आलू के रस से बना ये मास्क आपको निखरी त्वचा देगा और इन बालों को भी हटा देगा।

Sun, 12 April 2026 10:16 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाना है? आलू के रस में मिलाएं ये 2 चीजें, महीनेभर में दिखेगा फर्क

चेहरा खूबसूरत और खिला-खिला दिखे, ऐसा हर लड़की चाहती है। चेहरे की खूबसूरत बरकरार रखने के लिए लोग पार्लर में महंगे ट्रीटमेंट्स भी लेते हैं लेकिन कई बार हार्मोनल इश्यू की वजह से चेहरे पर अनचाहे बाल निकल आते हैं, जो देखने में बेहद खराब लगते हैं। इन बालों को हटाने के लिए रेजर चलाओ तो स्किन पर रैशेस हो जाते हैं, वैक्स से रेडनेस और दर्द होता है और हेयर रिमूवल क्रीम से त्वचा का रंग डार्क हो जाता है। ऐसे में अगर आप ऐसा नुस्खा चाहते हैं, जिससे स्किन भी खूबसूरत बनी रहे और अनचाहे बाल हट जाए, तो हम आपके साथ यूट्यूबर पूनम देवनानी का बताया आसान तरीका शेयर करने जा रहे हैं। इस तरीके से चेहरे के अनचाहे बाल भी हट जाएंगे और त्वचा भी निखर जाएगी। तो चलिए बताते हैं इस फेस मास्क को बनाने और लगाने का तरीका।

आलू का रस निकाल लें

आल ऐसा लीजिएगा जिसका छिलका पतला हो, अगर छिलका मोटा हो तो उसे छीलकर हटा दें। फिर महीन वाले कद्दूकस से आलू को अच्छे से कस लें। इसे निचोड़कर रस कटोरी में निकालकर रख लें। आलू के रस में विटामिन C, स्टार्च और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को डीप क्लीन करते हैं और पोर्स को खोलते हैं।

रस में क्या मिलाएं

1 चम्मच आलू के रस में आपको 1 रुपये वाला कॉफी पाउडर का सैशे डालना है, 1 चम्मच बेसन और 2 सैशे पील ऑफ मास्क। पील ऑफ मास्क इसलिए डाल रहे हैं, ताकि ये मास्क की तरह ही चिपक जाए और जब इसे छुड़ाया जाए तो आपके अनचाहे बाल भी निकल आए। कॉफी पाउडर से स्किन एक्सफोलिएट होती है और बेसन से त्वचा का अतिरिक्त तेल सूख जाएगा। इन सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अगर आपको मास्क की थिकनेस कम लग रही है, तो बेसन और मिलाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगी नाइट क्रीम भूल जाइये! ₹5 की इस चीज से पाएं सॉफ्ट और हाइड्रेटेड स्किन

लगाने का तरीका

अब पहले अपना चेहरा फेस वॉश से क्लीन करें और थोड़ी मोटी लेयर में इस मास्क को लगाएं। इसे आइब्रो और आंखों से दूर ही लगाएं और आधे घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाएगा तब मास्क की तरह निकाल लें और पानी से चेहरा धोकर साफ करें। इस मास्क को लगाने से चेहरे के अनचाहे बाल हट जाएंगे और रंगत भी निखरेगी। इससे नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स भी निकल जाते हैं। आप इस मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं और महीनेभर में आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रातों-रात शीशे से चमकेंगे पैर! सिर्फ 5 चीजों से घर पर करें ₹1000 वाली पेडिक्योर

नोट- सभी की त्वचा अलग-अलग होती है। आर्टिकल में बताया गया नुस्खा चेहरे पर ट्राई करने से पहले पैच टेस्ट करें। वैसे तो सभी नेचुरल चीजें हैं लेकिन बिना पैच टेस्ट किए अप्लाई न करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।