चावल के पानी में ₹5 की ये चीज मिलाकर बनाएं ₹500 वाली नाइट क्रीम, सुबह मिलेगी सॉफ्ट और हाइड्रेटेड स्किन add this 5 rupees thing with rice water to make night cream for glass and hydrated skin, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

चावल के पानी में ₹5 की ये चीज मिलाकर बनाएं ₹500 वाली नाइट क्रीम, सुबह मिलेगी सॉफ्ट और हाइड्रेटेड स्किन

चेहरे को ग्लोइंग और हाइड्रेटेड रखने के लिए हम महंगी नाइट क्रीम यूज करते हैं लेकिन कई लोगों के बजट में ये नहीं होती। ऐसे में आप चावल के पानी में सिर्फ 5 रुपये की चीज मिलाकर नाइट क्रीम बना सकते हैं। इससे चेहरे पर ग्लो भी आएगा और सॉफ्टनेस भी।

Thu, 9 April 2026 04:15 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
चावल के पानी में ₹5 की ये चीज मिलाकर बनाएं ₹500 वाली नाइट क्रीम, सुबह मिलेगी सॉफ्ट और हाइड्रेटेड स्किन

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन सुबह उठते ही सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और नेचुरली ग्लोइंग दिखे, लेकिन महंगी नाइट क्रीम हर किसी के बजट में नहीं होती। ऐसे में घर की आसान और सस्ती चीजों से बना DIY स्किनकेयर एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। चावल का पानी (rice water) पहले से ही स्किन को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए जाना जाता है, और अगर इसमें ₹5 की एक खास चीज मिला दी जाए, तो इसका असर और भी बढ़ जाता है। यह नेचुरल नाइट क्रीम न सिर्फ आपकी स्किन को डीप हाइड्रेशन देती है, बल्कि रातभर में उसे रिपेयर करने में भी मदद करती है। सबसे अच्छी बात ये पूरी तरह किफायती और केमिकल-फ्री है। तो चलिए यूट्यूबर पूनम देवनानी की बताई हुई नाइट क्रीम बनाने की विधि आपको बताते हैं।

चावल का पानी तैयार करें

सबसे पहले आपको चावल को पानी से धोकर रखना है और फिर पीने वाली पानी के साथ 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रखें। ऐसा करने से चावल का पूरा स्टार्च पानी में निकल आएगा और फिर इस पानी को छन्नी से छानकर रख लें।

एलोवेरा जेल निकालें

अगर आपके पास एलोवेरा जेल रखा है, तो ठीक है। वरना ताजी पत्तियों से जेल को निकाल लें। डेढ़ चम्मच एलोवेरा जेल एक कटोरी में निकालकर रखें। एलोवेरा जेल को अच्छे से फेंटते हुए स्मूद टेक्सचर में बना लें। फिर इसमें चावल का पानी डालकर फिर से फेंटना शुरू करें। जब तक ये अच्छे से गाढ़ा न हो जाए, तब तक इसे फेंटना है।

5 रुपये वाली चीज

जब आप एलोवेरा जेल और चावल के पानी को अच्छे से फेंटकर थिक बना लेंगे, उसके बाद इसमें 2 विटामिन ई कैप्सूल डालनी है। ये दुकान पर सिर्फ 5 रुपये में मिल जाएगी और स्किन के लिए फायदेमंद होती है। इससे स्किन पर ग्लो आता है और फाइन लाइन्स, रिंकल्स को खत्म करता है। अब इस क्रीम को फिर से अच्छे से फेंटकर गाढ़ा कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहाने के बाद भी आती है पसीने की बदबू? ₹10 की फिटकरी से बना लें देसी डियोड्रेंट

शीशी में स्टोर करें और लगाएं

अब आप राइस नाइट क्रीम को शीशी में रखें। ध्यान रखें कि ये नाइट क्रीम सिर्फ 10 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं, इसके बाद आप नई बना सकते हैं। इसे फ्रिज में रखेंगी, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। रात में सोने से पहले चेहरे को क्लीन करें और फिर इस क्रीम को लगा लें। रातभर लगा रहने दीजिए और सुबह पानी से फेस धोएं। आपको कुछ ही दिनों में ग्लोइंग और हाइड्रेटेड स्किन मिलेगी। इस क्रीम से स्किन को कोई नुकसान नहीं होगा। इसे आप हाथों पर भी लगा सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साधारण सी फिटकरी स्किन पर कर सकती है कमाल, इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।