साधारण सी फिटकरी स्किन पर कर सकती है कमाल, इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
साधारण सी दिखने वाली फिटकरी स्किन पर कमाल कर सकती है। इसे लगाकर स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से निपटने में मदद मिल सकती है। यहां देखिए स्किन की समस्याओं से निपटने के लिए फिटकरी कैसे लगाएं।

फिटकरी एक नैचुरल मिनरल है जो स्किन की देखभाल के साथ ही हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। फिटकरी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और कसैले गुण होते हैं, जो स्किन केयर के लिए बेहतरीन होते हैं। महिलाओं के साथ ही ये पुरुषों के लिए भी बेहतरीन है। इसके इस्तेमाल से एक्स्ट्रा तेल को सोखने में मदद मिलती है और बंद रोमछिद्रों को खोलती है। जानिए, फिटकरी की मदद से स्किन से जुड़ इन 5 समस्याओं से कैसे पाएं छुटकारा।
पोर्स टाइट
बढ़ती उम्र के साथ स्किन ढीली पड़ने लगती है। यह पोर्स को डीप क्लीन करती है। फिटकरी में स्किन को सिकोड़ने की क्षमता भी होती है, जिससे चेहरे पर कसाव आता है और फाइन लाइंस कम दिखती हैं। पोर्स टाइट करने के लिए फिटकरी को गुलाब जल के साथ मिक्स करें। फिर रुई की मदद से इसे स्किन पर डैब-डैब करके लगाएं।
शेव के बाद तुरंत ठंडक
पुरुषों के लिए भी यह एक नेचुरल आफ्टरशेव की तरह काम करता है। शेविंग के दौरान होने वाले छोटे-मोटे कट और खून बहना बंद करने के लिए शेविंग के बाद फिटकरी को गीले चेहरे पर रब करें। यह शेव के बाद होने वाली जलन और रेडनेस को भी रोकता है।
पिग्मेंटेशन कम
पिग्मेंटेशन और काले धब्बों को हल्का करने के लिए फिटकरी लगाना सस्ता घरेलू उपाय है। इसमें मौजूद एस्ट्रिंजेंट गुण त्वचा की रंगत को सुधारने और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए नींबू और फिटकरी को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और हफ्ते में दो बार लगाएं।
ऑयली स्किन कंट्रोल
ऑयली स्किन के लिए फिटकरी का इस्तेमाल करना बेस्ट है। इसमें नेचुरल एस्ट्रिंजेंट और हीमोस्टैटिक गुण होते हैं, जो चेहरे के एक्स्ट्रा तेल को सोखते हैं। फिटकरी को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर फेस पैक बनाएं।
एक्ने से छुटकारा
एक्ने से निपटने के लिए फिटकरी एक रामबाण घरेलू उपाय है। यह रोमछिद्रों में जमा गंदगी और तेल को साफ करता है और सूजन को भी कम करता है। फिटकरी के पानी को फेस मिस्ट की तरह इस्तेमाल करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन