सांवली लड़कियों के हाथों पर जचेंगे ये ट्रेंडी नेल पेंट कलर्स, स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें
सांवली लड़कियां अपने हाथों को सुंदर और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए स्किन टोन के हिसाब से परफेक्ट नेल पेंट कलर्स चुन सकती हैं। चलिए कुछ कलर्स हम आपको दिखाते हैं।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स हमारे लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। इससे न सिर्फ कॉन्फिडेंस बूस्ट होता है बल्कि लुक भी अट्रैक्टिव दिखता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने स्किन टोन के हिसाब से सही कलर ही चुनें, फिर चाहे वो लिपस्टिक हो या नेल पॉलिश। स्किन टोन से अलग कलर लगाना आपका लुक बिगाड़ सकता है। ज्यादातर सांवली महिलाएं अक्सर सोचती हैं कि उनके हाथों पर कोई रंग अच्छा नहीं लगेगा, ऐसे में वह नेल पेंट लगाती नहीं है या फिर गलत रंग चुन लेती हैं, जो अच्छा नहीं दिखता। अगर आपका स्किन टोन भी सांवला है, तो हम कुछ नेल पेंट के कलर्स बताने जा रहे हैं, इन्हें आप लगाएंगी तो आपके हाथ सुंदर दिखेंगे।
स्किन टोन के हिसाब से नेल पेंट कलर्स-
टील ग्रीन- सांवली स्किन टोन पर आप टील ग्रीन नेल पेंट लगाएं। ब्लू और ग्रीन से थोड़ा हटकर टील कलर आजकल ट्रेंड में भी है या डार्क स्किन टोन पर सुंदर लगेगा।

लाइट पिंक विद डॉट्स- लाइट पिंक कलर की नेल पॉलिश लगाएं और उस पर ब्लैक कलर से डॉट बना लें। ऐसे में ये लाइट कलर आपके हाथों पर अच्छा लगेगा और सुंदर सी नेल आर्ट भी बन जाएगी।

सुर्ख लाल कलर- रेड कलर हर किसी के साथ घुल-मिल जाता है। डार्क स्किन टोन वाली लड़कियां रेड कलर की नेल पेंट ट्राई करें। रेड कलर की नेल पेंट के साथ आप व्हाइट में नेल आर्ट डिजाइन भी बना सकती हैं।
ब्लैक- सांवली स्किन टोन पर ब्लैक कलर की नेल पेंट भी सुंदर लगेगी। ब्लैक ऐसा कलर है, जो स्किन टोन को निखार देता है। ब्लैक लगाने से हाथ अट्रैक्टिव दिखते हैं।

मरून नेल पॉलिश- सांवली लड़कियां मरून कलर की नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं। आजकल मरून कलर में कई शेड आते हैं लेकिन डार्क-लाइट के बीच वाला न्यूट्रल शेड आप चुनें।
डार्क ब्राउन- डार्क ब्राउन कलर की नेल पॉलिश भी सांवले हाथों पर अलग दिखेगी और सुंदर लुक देगी। ग्लॉसी या मैट दिखने वाली डॉर्क ब्राउन नेल पेंट ही चुनें।

रेनबोल कलर्स- अगर आपको कभी कुछ अलग या फंकी दिखना हो तो डार्क-लाइट कलर का कॉम्बिनेशन बनाएं और हर नाखून पर अलग नेट पेंट लगा लें। इससे आपके हाथ सुंदर दिखेंगे और नेल पेंट भी।
कौन से कलर न लगाएं
डार्क स्किन टोन वाली लड़कियां ग्लिटर नेल पेंट, न्यूड शेड वाली नेल पॉलिश लगाने से बचें। ये कलर्स आपके हाथों पर अच्छे नहीं लगेंगे। वैसे तो कोई भी नेल पॉलिश लगा सकते हैं लेकिन कुछ कलर्स हैं, जो स्किन टोन के हिसाब से परफेक्ट नहीं दिखते, उन्हें लगाने के बाद ही पता चल जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन