मैल से काली दिखने लगी गर्दन? सिर्फ 2 रुपये की चीज से हो जाएगी गोरी, ब्यूटी कोच ने बताया तरीका Tips to get rid of dark neck naturally at home beauty coach reveals, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

मैल से काली दिखने लगी गर्दन? सिर्फ 2 रुपये की चीज से हो जाएगी गोरी, ब्यूटी कोच ने बताया तरीका

मैल जमा होने के कारण अक्सर हमारी गर्दन का पिछला हिस्सा काला हो जाता है, इससे शर्ट की कॉलर भी गंदी होती है और ये शर्मिंदा भी करता है। अगर आपकी गर्दन भी काली दिख रही है, तो साफ करने के आसान तरीके हम आपको बताते हैं।

Sun, 4 Jan 2026 10:01 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
मैल से काली दिखने लगी गर्दन? सिर्फ 2 रुपये की चीज से हो जाएगी गोरी, ब्यूटी कोच ने बताया तरीका

शरीर के हर हिस्से को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी होती है। शरीर में अगर गंदगी बनी रहेगी, तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है और इससे आपको शर्मिंदा भी होना पड़ेगा। अक्सर लोग हाथ-पैर की मैल तो छुड़ा लेते हैं लेकिन गर्दन को साफ करना भूल जाते हैं। गर्दन के आगे वाले हिस्से से ज्यादा पिछले हिस्से पर मैल होती है। इस मैल से सफेद शर्ट की कॉलर भी काली हो जाती है और कई बार पीछे से देखने पर ये गंदा दिखता है। इससे आपको कई लोगों के बीच शर्मिंदा होना पड़ सकता है। अगर आपकी गर्दन भी मैल से काली हो गई है और आप इसे साफ नहीं कर पा रहे, तो हम आपको ब्यूटी कोच डीके सिंह का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। डीके सिंह इंस्टाग्राम पर ब्यूटी, हेल्थ, फिटनेस से जुड़ी वीडियो शेयर करते हैं, अब उन्होंने काली गर्दन का इलाज बताया है।

2 रुपये वाला नुस्खा

ब्यूटी कोच दशमेश राव का कहना है कि जो लोग हाईनेक पहनते हैं, उनकी काली गर्दन तो आसानी से छिप जाती है। लेकिन राउंड नेक पहनने वाले लोग इसे नहीं छिपा सकते। ऐसे में उन्होंने सिर्फ 2 रुपये वाला तरीका बताया है, जिसे हर कोई घर पर आसानी से कर सकता है। आपको बाहर कुछ लेने नहीं जाना पड़ेगा।

किन चीजों से होगी साफ

गर्दन को साफ करने के लिए आपको चाहिए- आटा, टूथपेस्ट, नींबू का रस, शैंपू।

कैसे बनाएं पेस्ट

सबसे पहले एक कटोरी में आटा लें, इसमें टूथपेस्ट, नींबू का रस, शैंपू मिलाकर घोल बनाएं। इस पेस्ट को गर्दन पर लगा दें। 10 मिनट के लिए छोड़ देना है। जब ये अच्छे से सूख जाए, तब रगड़कर साफ कर लें। इस पेस्ट को करीब 3-4 दिनों तक लगाएं। आपकी गर्दन बिल्कुल साफ हो जाएगी। इससे टैनिंग भी दूर हो जाएगी।

पैच टेस्ट करें- गर्दन पर ये पेस्ट लगाने से पहले हाथों के पिछले हिस्से पर लगाकर पैच टेस्ट करें। अगर आपको इससे कोई एलर्जी हुई है, तो गर्दन पर नहीं होगी। कई बार स्किन सेंसिटिव होने के कारण घरेलू तरीके नुकसान कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खूब बाल झड़ रहे हैं तो शैंपू की जगह ये इस्तेमाल करें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।