वैसलीन की मदद से ये काम हो जाते हैं आसान, जान लें पेट्रोलियम जेली इस्तेमाल करने के 5 तरीके
5 Hacks to use petroleum jelly: पेट्रोलियम जेली या वैसलीन का इस्तेमाल स्किन के साथ ही रोजमर्रा के कई सारे कामों में भी किया जाता है। जैसे ये 5 शानदार हैक्स। जो आपके रोजमर्रा के इन कामों को सरल बना देंगे।

वैसलीन को लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति रहती है। क्योंकि, ये प्रोडक्ट स्किन पर लगाने के लिए होता है लेकिन ज्यादातर लोग इसे स्किन पर नहीं लगाते। हालांकि, डर्मेटोलॉजिस्ट का मानना है कि ये स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम नहीं करता बस स्किन पर मॉइश्चर को लॉक करने के लिए होता है। ये एक बैरियर की तरह काम करता है। अब पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल स्किन पर हो या ना हो लेकिन इससे दूसरे काम बड़े ही आसानी से किए जाते हैं और लुब्रिकेंट फार्मूला रोजमर्रा के कई कामों को आसान बना देता है। तो आज आप भी जान लें इमरजेंसी में वैसलीन से कितने सारे कामों को सॉल्व किया जा सकता है।
मिक्सी के जाम हो चुके जार को ठीक करने में मदद
कई बार घर में यूज हो रहे मिक्सी के जार में गंदगी फंसकर जाम हो जाती है। इसे साफ करने के लिए वैसलीन का इस्तेमाल बड़ा असरदार है। बस जार के पीछे की तरफ पेट्रोलियम जेली को लगाएं और दो से तीन बार घुमा दें। इससे जाम हो चुके मिक्सी के जार को दोबारा से चलाना आसान हो जाता है।
शू शाइनर की तरहें इस्तेमाल
घर में अगर शू शाइनर खत्म हो गया है या फिर पॉलिश खत्म हो गया तो पेट्रोलियम जेली की मदद से जूतों को दोबार शाइनी बनाया जा सकता है।
दरवाजों का शोर बंद करने के लिए
दरवाजों के कब्जे कई बार जंग से या पानी से टाइट हो जाते हैं। जिनमे से आवाज आने लगती है। इन आवाज को शांत करने के लिए बस इन दरवाजों के जोड़ों पर वैसलीन लगा दें। आवाज आना बंद हो जाएगी।
दीवारों पर लगे क्रेयॉन के धब्बे साफ करने के लिए
घर में बच्चे हैं तो दीवारों पर क्रेयॉन ड्राइंग कर देते हैं। इन्हें साफ करने में अक्सर पेंट खराब हो जाता है। लेकिन कपड़े में वैसलीन को लगाकर दीवारों को साफ करेंगी तो क्रेयॉन के सारे धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे।
अटकी जिप को करे लूज
पिलो कवर या पैंट की चेन कई बार अटक जाती है और खुलती नही है। इस तरह की अटक रही चेन को खोलने के लिए बस थोड़ा सा पेट्रोलियम जेल लेकर लगा दें। आसानी से चैन ऊपर नीचे खिसकने लगेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन