20 सेकेंड में फटाफट लग जाएगा आईशैडो, लड़की ने शेयर की ट्रिक instagram influencer shares 20 second easy tips to apply eyeshadow, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

20 सेकेंड में फटाफट लग जाएगा आईशैडो, लड़की ने शेयर की ट्रिक

20 second idea to apply eye shadow: आईशैडो लगाना किसी मुसीबत की तरह लगता है तो इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर का बताया आसान तरीका जरूर सीख लें। जिसकी मदद से मात्र 20 सेकेंड में डेली आउटिंग से लेकर पार्टी मेकअप के लिए लग जाएगा आईशैडो।

Thu, 18 Dec 2025 09:33 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
20 सेकेंड में फटाफट लग जाएगा आईशैडो, लड़की ने शेयर की ट्रिक

अगर आप उन लड़कियों में शामिल हैं, जिन्हें आईशैडो लगाना मुश्किल लगता है। और, आई मेकअप के नाम पर अक्सर इसे स्किप कर देती हैं। तो ये ट्यूटोरियल आपके काम आ सकता है। इंस्टाग्राम पर पूनम नाम की कंटेट क्रिएटर ने आईशैडो लगाने का सबसे आसान तरीका शेयर किया है। जिसकी मदद से आप भी फटाफट आई शैडो लगा सकेंगी और अपना आई मेकअप कंप्लीट कर लेंगी।

कोरल शेड से चुने आई शैडो का बेस

अगर आप आई शैडो लगाने का बेसिक सीखना चाहती हैं तो कलर चुनना जरूर आना चाहिए। पूनम ने बताया कि आईशैडो लगाने के लिए वो हमेशा कोरल कलर के डिफरेंट शेड को चुनती हैं। किसी भी एक दूसरे मिलते-जुलते कोरल शेड को ब्रश में लगाएं और हल्का सा डैब कर ब्रश को आंख की आईलिड पर गोल-गोल घुमाएं।

  • आई शैडो लगाने के लिए किसी भी रैक्टेंगुलर ब्रश का इस्तेमाल करें।
  • हमेशा आंख के आईलिड के आसपास ही आई शैडो लगाना चाहिए। इसे ऊपरी हिस्से की तरफ बिल्कुल ना फैलाएं।
  • इस ट्रिक की मदद से फटाफट शैडो लग जाएगा।

शिमरी बनाने के लिए ब्राउन के चुनें दो शेड और लगाने का आसान तरीका

  • लेकिन इस बेसिक आई शैडो को थोड़ा पार्टी रेडी बनाना चाहती हैं तो ब्राउन के शिमरी वाले किसी डार्क या लाइटर शेड को चूज करें। आंख की आई लिड के बाहरी कोने पर लगाने के लिए शिमरी डार्कर ब्राउन शेड को चुनें और लगाएं।
  • साथ ही आंख के इनर कॉर्नर पर ब्राउन के लाइटर शिमरी शेड को चुनकर उसी ब्रश से हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए लगाएं।
  • पूनम ने बताया कि ये आईशैडो लगाने का ये बिल्कुल आसान तरीका है, जिसे वो कई सालों से यूज करते आ रही हैं। तो अगर आपको भी अभी तक आई शैडो लगाने में मुश्किल होती थी तो इस टिप्स की मदद से जरूर लगाकर ट्राई करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।