सर्दियों में रूसी से भर गया है सिर, तो आजमाकर देखें ये 5 घरेलू नुस्खे, जड़ से हो जाएगी गायब
सर्दियों के मौसम में स्कैल्प ड्राई हो जाती है, इस वजह से बालों में रूसी की समस्या हो जाती है। कई बार रूसी शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है और इसमें खुजली भी खूब होती है। चलिए आपको रूसी से छुटकारा दिलाने के घरेलू उपाय बताते हैं।

सर्दियां शुरू होते ही बालों में रूसी हो जाती है। बालों की सतह ड्राई होने लगती है और ऐसे में ये डैंड्रफ बनकर झड़ने लगता है। रूसी से खुजली भी खूब होती है और इससे कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। बालों की रूसी से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप कुछ घरेलू तरीकों से इससे छुटकारा पा सकते हैं। चलिए आपको इन नुस्खों के बारे में बताते हैं।
1- कपूर-नारियल तेल
रूसी और खुजली की समस्या से परमानेंट छुटकारा पाने के लिए कपूर और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल बालों में नमी देगा और खुश्की को खत्म करेगा। नारियल तेल में कपूर को पीसकर मिलाकर लगाएं। रातभर के लिए छोड़ दें और फिर सुबह हेयर वॉश करें।
2- दही हेयर मास्क
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों को सॉफ्ट, शाइनी और डैंड्रफ फ्री बनाता है। दही का फेस मास्क बालों में लगाएं और आधे घंटे के बाद बाल धो लें। इससे भी डैंड्रफ की समस्या से परमानेंट छुटकारा मिल जाएगा।
3- नींबू का रस
नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में आधे घंटे लगाकर छोड़ दें। फिर बालों को धो लें। इसके अलावा आप बाल धोने से पहले गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं। फिर शैंपू करें, इससे भी रूसी खत्म हो जाएगी।
4- कपूर का तेल
कपूर का तेल बालों के लिए वरदान माना जाता है, इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं। जो बालों को चमकदार, मजबूत बनाते हैं और गंदगी भी साफ करते हैं। कपूर के तेल को बालों में लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर पानी-शैंपू से साफ करें।
5- ग्रीन टी
ग्रीन टी के 2 बैग्स लें और इसे हल्के गुनगुने पानी में डालकर भिगो दें। आधे घंटे बाद इस पानी से बाल धोएं और रगड़ें। ग्रीन टी से भी डैंड्रफ से राहत मिल जाएगी।
पैच टेस्ट- ये सभी चीजें घरेलू हैं, लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आपको किसी तरह की एलर्जी हो तो डॉक्टर की सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन