जया किशोरी का स्किन केयर रूटीन है बेहद आसान, सोने से पहले दही में ये 2 चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाएं और फिर...
Jaya Kishori Skin Care: कथावाचक जया किशोरी के विचारों से काफी लोग प्रभावित होते हैं। वह जिंदगी की वास्तविकता को विचारों में पिरो देती हैं। जया की सादगी-सुंदरता भी लोगों को खूब पसंद आती है। चलिए आपको बताते हैं जया किशोरी की चमकती त्वचा का राज क्या है।

कथावाचक जया किशोरी अपने विचारों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। जया की सादगी और खूबसूरती के चर्चे भी कम नहीं हैं। वह किसी भी इंटरव्यू में जाती हैं, तो उनसे पहला सवाल किया जाता है आपकी खूबसूरती का राज क्या है। जया किशोरी भी इसे लेकर कई बार बता चुकी हैं। उनका कहना है कि मैं स्किन केयर पर ज्यादा समय नहीं दे पाती हूं। आजकल स्किन को लेकर कई चीजें चल गई हैं और लोग उसे इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मैं मेरी बहन, मां बचपन से ही सिर्फ एक घरेलू नुस्खा अपनाते आए हैं। उसी से हमारी त्वचा ग्लोइंग-मॉइश्चराइज बनी रहती है।
क्या है घरेलू नुस्खा
जया किशोरी ने बताया कि हम लोग सिर्फ तीन चीजों को मिक्स करते हैं और रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर लगा लेते हैं। उन्होंने बताया 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दही, चुटकी भर हल्दी को मिक्स करें। सभी चीजों को मिलाकर उबटन की तरह पैक तैयार करें। सोने से 1 घंटे पहले चेहरे पर लगाएं, जब सूखने लगे तब रगड़कर छुड़ा दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से फेस धोएं। इस पैक को हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं। इससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होता है।
फायदे क्या है
दही- चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम, चमकदार और हाइड्रेटेड रहती हैं। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बे से छुटकारा दिलाते हैं। साथ ही दही कालापन, टैनिंग, झुर्रियों को चेहरे से दूर रखता है।
बेसन- बेसन त्वचा को गहराई से क्लीन करता है। अगर आपको कही जाना है, तो इंस्टेंट ग्लो के लिए बेसन पैक अच्छा है। अगर फेस पर मुंहासे और दाग-धब्बे हैं, तो इससे दूर हो जाएंगे। साथ ही त्वचा पर चमक आएगी।
हल्दी- हल्दी को एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर माना जाता है। ये चेहरे की सूजन को कम करती है और झुर्रियों से छुटकारा दिलाती है। हल्दी का इस्तेमाल करने से रंगत सुधरती है और सन प्रोटेक्शन भी मिलती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन