पुराने लोहे वाले कूलर से भी मिलेगी एसी जैसी ठंडी हवा, बस करना होगा ये 4 काम 4 hack for icy cold air like AC from old iron cooler, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

पुराने लोहे वाले कूलर से भी मिलेगी एसी जैसी ठंडी हवा, बस करना होगा ये 4 काम

Hack to make old iron cooler air icy and cool: तपती गर्मी और लू में कमरा गर्म ही रहता है तो अपने पुराने लोहे के कूलर को बेकार समझकर फेंके नहीं। बस ये चार हैक को आजमाएं। इससे पुराने कूलर से भी एसी जैसी ठंडी हवा तपती गर्मी में मिलेगी।

Sun, 19 April 2026 08:05 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
पुराने लोहे वाले कूलर से भी मिलेगी एसी जैसी ठंडी हवा, बस करना होगा ये 4 काम

तपती गर्मी में ठंडक के लिए घर में मौजूद कूलर को बेकार ना समझें। भले ही आजकल लोग एसी लगवा रहे हों। लेकिन आपके पास अगर पुराना लोहे वाला कूलर है तो इससे आप ना केवल ठंडी हवा पा सकते हैं बल्कि अपने बिजली के बिल को भी बचा सकते हैं। कूलर से एसी जैसी ठंडी हवा पाने के लिए बस ये चार काम करना होगा। जिससे आपका पुराना लोहे वाला कूलर जिसे कबाड़ समझकर बेचने जा रहे थे वो एसी के टक्कर की ठंडी हवा देगा।

कूलर के पानी को कर लें साफ

कूलर में लगातार पानी भरने से वो गंदा हो जाता है। नीचे मिट्टी बैठ जाती है और कई बार बदबू भी पानी से आने लगती है। दोनों का इलाज है फिटकरी, सबसे पहले कूलर के पानी में फिटकरी डाल दें। जिससे सारा पानी साफ हो जाए। धूल-मिट्टी और गंदगी नीचे बैठ जाए। इससे कूलर की पाइपों में साफ पानी तेजी से जाएगा और कमरा ज्यादा आसानी से फटाफट ठंडा होगा।

कूलर के किनारों पर लगी पाइप को साफ करें

कूलर में आपने नयी घास लगवा ली है लेकिन फिर भी वहां कम ठंडी आ रही तो इसका कारण किनारों पर लगी पाइप होती है। जिसमे गंदगी जम जाने की वजह से पूरे पानी की सप्लाई नहीं होती और कूलर से ठंडी हवा नहीं निकलती। किनारों पर लगी पाइप को निकालकर अच्छी तरह से साफ करें। चेक करें कि पानी ऊपर की तरफ उठ रहा तो वो सारे छेद से बराबर मात्रा में गिर रहा या नहीं. जिससे घास अच्छे से भीगे और हवा ठंडी दें। अगर पाइप के छेद गंदगी से बंद हो चुके हैं तो इस पाइप को बदल दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी में किचन रहेगा ठंडा, इन टिप्स के साथ करें कुकिंग

खिड़की पर कूलर सेट करना है जरूरी

जैसे एसी को सेट करने के लिए कमरे को पूरा पैक करना होता है, जिससे बाहर की हवा ना लगे। उसी तरह से कूलर भी लगाते समय खिड़कियों में किनारे से जाने वाली हवा को रोकना जरूरी है। अधिकतर लोग यहीं पर लापरवाही करते हैं। जिससे कमरा ठंडा ही नहीं हो पाता। कूलर को खिड़की पर रखने के बाद किनारों से आ रही हवा रोकने का इंतजाम करें। कार्टून के डिब्बे को काटकर लगाएं या पतली प्लाई की मदद से पूरी खिड़की को सील करें। जिससे कूलर से आ रही ठंडी हवा के साथ किनारों से गर्म हवा अंदर ना आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाल मटका या काला मटका, किसमे पानी ज्यादा देर रहता है ठंडा, ये वीडियो देखा आपने?

नमक वाला बर्फ डालें

अब कोई भी दो से तीन पुरानी प्लास्टिक की बोतल लें। उसमे नमक वाला पानी भरकर फ्रीजर में रख दें। जब इसमे बर्फ जम जाए तो अपने कूलर को चलाने से पहले इस प्लास्टिक की बोतल जिसमे बर्फ है पानी में डाल दें। बर्फ वाली ये बोतलें पानी को काफी देर तक ठंडा रखेंगी और पूरी दोपहर आपका कूलर बिल्कुल एसी जैसी ठंडा हवा देगा। तो बगैर ज्यादा पैसा खर्च किए अपने पुराने कूलर से घर को करें एसी जैसा ठंडा, मेहमान भी पूछेंगे आपका ये सीक्रेट और बिजली बचाने का तरीका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।