how to keep cool kitchen in scorching heat while cooking in summer गर्मी में किचन रहेगा ठंडा, इन टिप्स के साथ करें कुकिंग
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलगर्मी में किचन रहेगा ठंडा, इन टिप्स के साथ करें कुकिंग

गर्मी में किचन रहेगा ठंडा, इन टिप्स के साथ करें कुकिंग

How to cook kitchen in summer: गर्मियों में किचन में खाना बनाना मुश्किल लगता है तो इन 6 टिप्स को जरूर फॉलो करें। इसकी मदद से आपका किचन ठंडा रहेगा और आपके लिए कुकिंग करना आसान हो जाएगा।

AparajitaSat, 4 April 2026 07:47 PM
1/7

किचन को ठंडा रखने के 6 टिप्स

गर्मी शुरू होते ही सबसे ज्यादा समस्या रसोई में खाना पकाने में होती है। भीषण गर्मी में घंटों किचन में समय बिताना किसी सजा के जैसे लगता है और अपने ही परिवार के लिए खाना बनाने का मन नहीं करता। अगर आपके साथ भी हर गर्मी ऐसा ही होता है तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। जिससे आपको भीषण गर्मी में पसीने से बेहाल ना होना पड़े और अपनी प्यारी सी फैमिली के लिए प्यार से खाना पका सकें।

2/7

किचन का वेंटिलेशन सही करें

किचन में लगे खिड़की या रोशनदान को खोल दें। जिससे गैस की फ्लेम से होने वाली गर्माहट को बाहर निकलने का मौका मिल सके।

3/7

लगवाएं एक्जास्ट या चिमनी

अपनी रसोई में एक्जास्ट फैन लगवाएं। अगर इसकी जगह नहीं है तो फिर चिमनी लगवाएं। ये धुएं को हटाने में मदद करेगा। लेकिन एक्जास्ट तेजी से गर्मी को बाहर निकाल सकता है।

4/7

सुबह के वक्त कुकिंग ज्यादा करें

सुबह 11 बजे तक अपनी कुकिंग के ज्यादा से ज्यादा काम को कंप्लीट कर लें। इतने वक्त तक गर्मी में भी थोड़ी नर्मी रहती है और भयंकर गर्मी से थोड़ी बच पाएंगी।

5/7

हर वक्त गैस ना जलाएं

आजकल गैस के अलावा भी कई सारे प्रोडक्ट आ गए हैं। जिन पर कई कुकिंग के काम बगैर गर्माहट के हो सकते हैं। जैसे एयर फ्रायर में तलने का काम और आलू उबालने जैसे काम आप ओवन में भी कर सकते हैं। वैसे भी गैस की किल्लत है तो इंडक्शन पर आप उबालने वाले काम कर लें। इस तरह आपका किचन ठंडा रहेगा।

6/7

ढंककर पकाएं

जब भी खाना पकाएं तो उसे ढंककर पकाएं क्योंकि खाने से निकलने वाली भाप किचन में ह्यूमिड क्रिएट करती है और गर्माहट तेजी से फैलती है। जिससे ज्यादा गर्मी लगती है।

7/7

स्मार्ट कुकिंग करें

एक ही फ्लेम पर एक साथ एक से ज्यादा चीजों को पकाने की कोशिश करें। इससे ना केवल आपका काम जल्दी होगा बल्कि किचन में गैस भी कम देर जलेगी। ज्यादा चीजें पकाने के लिए जब आप तीन से चार बर्नर पर गैस ऑन कर देते हैं तो इससे और ज्यादा तेजी से गर्मी किचन में फैलती है। इससे बचना है तो एक ही गैस बर्नर पर स्मार्ट कुकिंग करे। जैसे दाल और चावल साथ में पकाना, आलू और चावल को साथ में कुक करना।