झारखंड कब पहुंचेगा मानसून? बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर; IMD ने दिया बड़ा अपडेट
झारखंड में इस बार मानसून के विलंब से आने की संभावना है। मानसून अब तक केरल तट से दूर है और दो-तीन दिनों के बीच इसके आने की संभावना है। हालांकि इसके आने की सामान्य अवधि 26 मई से एक जून के बीच है।

झारखंड में इस बार मानसून के विलंब से आने की संभावना है। मानसून अब तक केरल तट से दूर है और दो-तीन दिनों के बीच इसके आने की संभावना है। हालांकि इसके आने की सामान्य अवधि 26 मई से एक जून के बीच है। इस लिहाज से यह बिलंब हो गया है। इस देरी के कारण इसके झारखंड में भी देर से पहुंचने की संभावना है। इसके आने में इस बार सप्ताह भर की देरी की संभावना जताई जा रही है।
केरल तट पर प्रवेश करने के बाद मानसून आमतौर पर 10 से 12 दिनों के बाद झारखंड में दस्तक देता है। केरल तट पर दस्तक देने के बाद यह देश के विभिन्न हिस्सों से उत्तर की दिशा में बढ़ते हुए उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ेगा। अगले पांच से सात दिन बाद यह देश के दक्षिणी भाग के तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के असम सहित सभी राज्यों के बाद यह पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार-झारखंड में प्रवेश करेगा। अल नीनो प्रभाव के कारण इस बार कम बारिश होने की आंशका व्यक्त की जा रही है। इसका कारण है कि दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू के पास प्रशांत महासागर का गर्म होना। इसे अल नीनो के तौर पर जाना जाता है। इसका प्रभाव अंडमान सागर पर भी पड़ता है। यहां समुद्र की सतह का तापमान ठंडा हो जाता है। बंगाल की खा़ड़ी से लेकर अंडमान सागर के सिस्टम प्रभावित होते हैं। इससे मानसून प्रभावित होता है।
मानसून कमजो रहने के आसार
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार मानसून कमजोर रह सकता है। बारिश छह प्रतिशत तक कम हो सकती है। पूर्वानुमान के मुताबिक यह प्रतिशत घट-बढ़ भी सकता है। सामान्य से कम बारिश और कहीं-कहीं कम बारिश होने से खरीफ की खेती प्रभावित हो सकती है। उपज कम हो सकती है। विशेषकर खरीफ की अच्छी फसल के लिए खेतों में भरपूर पानी नहीं होने से पैदावार प्रभावित हो सकी है।
● वार्षिक सामान्य औसत से कम बारिश होना
● बारिश नहीं होना और अकाल की स्थिति
● निर्धारित अवधि के बाद मानसून का प्रवेश करना
● कृषि कार्य के अनुकूल बारिश नहीं होना
● क्षेत्रवार असमान वर्षा वितरण होना
● कहीं अति बारिश और कहीं सूखे की स्थिति
स्थिति अनुकूल हुई तो समय पर प्रवेश
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार देश में मानसून ने अभी दस्तक नहीं दी है। चार जून को इसके दस्तक देने की उम्मीद है। इस लिहाज से झारखंड में इसके आगमन की निश्चित तिथि नहीं बतायी जा सकती। पिछले बार समय से पहले 26 मई को केरल आया था, लेकिन झारखंड यह 17 जून को पहुंचा। वैसे सामान्य अवधि 10 से 15 जून के बीच है। स्थिति अनुकूल हो जाएगी तो यह समय पर भी पहुंच सकता है।
पिछले 10 सालों में झारखंड कब पहुंचा मानसून
2015 15 जून
2016 17 जून
2017 16 जून
2018 25 जून
2019 21 जून
2020 13 जून
2021 18 जून
2022 25 जून
2023 19 जून
2024 18 जून
2025 17 जून




साइन इन