bus fares to be hike in jharkhand due to due to increase in oil prices झारखंड में बस से सफर होगा महंगा; किराये में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में बस से सफर होगा महंगा; किराये में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी

झारखंड में बस किराया 15 से 20 फीसदी बढ़ाने की तैयारी है। बस मालिकों के संगठन ने परिवहन सचिव को इसका प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने से यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Wed, 3 June 2026 05:45 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, रांची
share
झारखंड में बस से सफर होगा महंगा; किराये में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी

झारखंड में बस का सफर महंगा होने वाला है। झारखंड बस ओनर एसोसिएशन ने परिवहन सचिव को बसों के किराये में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला 4 जून को बस मालिकों की बैठक में होगा। बस संचालकों का कहना है कि साल 2008 के बाद से किराये में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है। किराया बढ़ने से रांची, पटना, कोलकाता समेत अन्य रूटों के यात्रियों को सफर के लिए ज्यादा खर्च करना होगा।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि डीजल, स्पेयर पार्ट्स की कीमतों और टोल टैक्स में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इससे बस संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि मौजूदा किराये पर बसों को चलाना मुश्किल हो गया है, इसलिए किराये में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है। प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव पर अंतिम फैसला 4 जून को बस मालिकों की बैठक में हो सकता है।

2008 के बाद बड़ी बढ़ोतरी नहीं

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने आगे बताया कि साल 2008 के बाद बस किराये में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस अवधि में तेल की कीमतें काफी बढ़ी हैं। यही नहीं अन्य परिचालन खर्च भी कई गुना बढ़ चुके हैं। बिहार सरकार पहले ही बस किराये में बढ़ोतरी कर चुकी है। इस कारण बिहार आवाजाही करने वाली बसों में संशोधित किराया लागू है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड राज्यसभा चुनाव; कंडिडेट के नाम पर सस्पेंस, क्या NDA कर पाएगा उलटफेर?

यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो रांची से जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, गढ़वा, डालटनगंज, गुमला, सिमडेगा, चतरा समेत राज्य के विभिन्न रूटों पर यात्रियों को अधिक किराया देना होगा। इसके साथ ही बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के लिए चलने वाली बसों का किराया भी बढ़ जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JMM की एक राज्यसभा सीट तय, लेकिन कांग्रेस को करनी होगी मशक्कत; समझें समीकरण

मौजूदा वक्त में रांची से पटना का सामान्य किराया लगभग 500 रुपये है। यह बढ़ोतरी के बाद करीब 600 रुपये तक पहुंच सकता है। इसी तरह रांची से कोलकाता और अन्य प्रमुख शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है।

बस का सफर हो जाएगा महंगा

एसोसिएशन ने बताया कि फिलहाल कोडरमा रूट की कुछ बसों में मौखिक रूप से किराया बढ़ाया गया है, जबकि अन्य रूटों पर अंतिम फैसला बैठक के बाद लिया जाएगा। यदि किराये में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी लागू होती है तो 100 रुपये का किराया बढ़कर 115 से 120 रुपये और 200 रुपये का किराया 230 से 240 रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में नर्सिंग स्टाफ के 7609 पदों पर भर्ती जल्द,CM सोरेन के निर्देश पर ऐक्शन