West Bengal Heavy rain 7 people died CM Suvendu adhikari announce compensation बंगाल में भारी बारिश और आसमानी बिजली का कहर, 7 की मौत; CM शुभेंदु अधिकारी ने किया मुआवजे का एलान, India News in Hindi - Hindustan
More

बंगाल में भारी बारिश और आसमानी बिजली का कहर, 7 की मौत; CM शुभेंदु अधिकारी ने किया मुआवजे का एलान

जगह-जगह पेड़ गिरने और लंबे जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने बारिश के चलते हुए हादसों पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

Fri, 29 May 2026 09:41 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
बंगाल में भारी बारिश और आसमानी बिजली का कहर, 7 की मौत; CM शुभेंदु अधिकारी ने किया मुआवजे का एलान

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी तूफान में अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आंधी तूफान का असर कोलकाता, हावड़ा, और हुगसी जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा देखा गया। जगह-जगह पेड़ गिरने और लंबे जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने बारिश के चलते हुए हादसों पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

उधर सड़कों से उखड़े हुए पेड़ों को हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था को दोबारा सुचारू करने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। विभागीय मंत्री अग्निमित्रा पॉल खुद इस पूरे राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रही हैं ताकि प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य किया जा सके।

कोलकाता और आसपास के इलाकों में सुबह से ही उमस के बीच काले बादल छाए हुए थे। दोपहर ढलने के साथ ही आसमान में असामान्य रूप से अंधेरा छा गया और साल्ट लेक, एस्प्लेनेड, दमदम, जादवपुर और बारानगर सहित शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश होने लगी। तेज हवाओं ने एक घंटे से अधिक समय तक महानगर को झकझोर कर रख दिया, जिससे कई सड़कें ब्लॉक हो गईं और यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहीं यहां न आ जाएं बांग्लादेशी घुसपैठिये! बंगाल ऐक्शन के बाद इस राज्य में अलर्ट

अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तूफान की तीव्रता दोपहर 2.45 बजे से 2.47 बजे के बीच अपने चरम पर थी, जब अलीपुर में हवा की गति 88 किमी प्रति घंटे को छू गई। दमदम में दोपहर 2.29 बजे से 2.30 बजे के बीच हवा की गति 74 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।

अगले दो दिन खराब रहेगा मौसम

अधिकारियों ने कहा कि अनुकूल हवा के रुख के कारण अगले दो दिनों में दक्षिण बंगाल में तूफान बढ़ने की संभावना है। इस तूफान ने शहर के कुछ हिस्सों की रफ्तार थाम दी। उखड़े हुए पेड़ों और जलभराव के कारण कई प्रमुख सड़कों पर यातायात काफी धीमा हो गया, जबकि मेट्रो सेवायें अस्थायी रूप से बाधित रहीं। दक्षिण कोलकाता के खुदीराम मेट्रो स्टेशन की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बारिश का पानी स्टेशन परिसर के भीतर चला गया।

रासबिहारी एवेन्यू, हरीश मुखर्जी रोड, एजेसी बोस रोड, पार्क स्ट्रीट, रिपन स्ट्रीट, टॉलीगंज और नेताजी नगर सहित कई सड़कों पर पेड़ और टूटी हुई शाखाएं गिरी दिखाई दीं। चांदनी चौक और ठनठनिया सहित मध्य और उत्तर कोलकाता के कुछ इलाकों में सड़कें घंटों जलमग्न रहीं। साउथ सिटी मॉल में परिसर के अंदर बारिश का पानी घुसने से कांच के पैनल टूट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में रात का खौफ खत्म! बांग्लादेश सीमा पर क्या हो रहा कि खुश हो गए ग्रामीण?

ट्रेन-उड़ानों पर भी असर

शहर के एयरपोर्ट पर खराब दृश्यता और तेज हवाओं के कारण उड़ानों का संचालन करीब एक घंटे तक निलंबित रहा। कई मार्गों पर ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं। बनगांव सेक्शन में मध्यमग्राम स्टेशन के पास पटरियों पर एक पेड़ गिरने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुयी। बंदेल-कटवा शाखा पर दोपहर करीब 2.45 बजे कटवा रेल गेट के पास एक पेड़ गिरने से सेवाएं बाधित हो गयीं, जिससे एक अप कटवा लोकल ट्रेन को बंदेल स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही समय बाद रुकना पड़ा।

रेलवे कर्मचारियों ने बाद में इस परेशानी को दूर किया और करीब 45 मिनट के बाद सेवाएं फिर से शुरू हो सकीं। हावड़ा, हुगली, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और पूर्व बर्धमान जिलों में भी भारी बारिश और तूफान आया। मौसम कार्यालय ने दक्षिण बंगाल के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें मध्यम बारिश के साथ 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं और तूफान की चेतावनी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता के एक और नेता ने दिया इस्तीफा, बंगाल हार के बाद धड़ा-धड़ गिर रहे विकेट

अलीपुर मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. हबीबुर रहमान बिस्वास ने कहा कि शनिवार को भी जिलों में आंधी-तूफान जारी रहने की संभावना है, हालांकि कोलकाता में इसका तुलनात्मक रूप से कम असर देखने को मिल सकता है। मौसम कार्यालय ने निवासियों को आंधी-तूफान के दौरान बाहर जाने से बचने की सलाह दी है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।