thunderstorm yellow alert in 15 districts of jharkhand weather forecast झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 15 जिलों में गरज और वज्रपात का येलो अलर्ट; अगले 2 दिन का हाल, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 15 जिलों में गरज और वज्रपात का येलो अलर्ट; अगले 2 दिन का हाल

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में गरज, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान घर में रहने की सलाह दी गई है।

Wed, 11 March 2026 08:05 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 15 जिलों में गरज और वज्रपात का येलो अलर्ट; अगले 2 दिन का हाल

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रांची समेत कई जिलों में मंगलवार को बादल छाए रहे। रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर में कहीं-कहीं बारिश हुई। दोपहर में सेक्टर दो और धुर्वा के आसपास के इलाकों में कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम में कुछ ठंडक रही। सुबह में कुहासा होने के कारण एयर इंडिया का रांची आ रहा एक विमान कोलकाता के लिए डायवर्ट हो गया। वहीं, कोलकाता से आनेवाला विमान भी एक घंटा देरी से रांची आया। रांची सहित राज्य में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे।

बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पूर्वी भाग स्थित संताल परगना और कोल्हान के सभी जिलों, रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह समेत 15 जिलों अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज और हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी-पूर्व की हवा आने के कारण झारखंड और पश्चिम बंगाल के उपरी वातावरण में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके कारण राज्य के ऊपर बादल छाए हुए हैं। एक ट्रफ लाइन इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन से होते हुए छत्तीसगढ़ तक कायम है। इससे अभी दो दिन तक बादल छाए रहने का अनुमान है। राज्य में अगले दो दिनों तक पारा नहीं बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल-ईरान में तनाव का झारखंड में भी असर, इन गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 13,14 मार्च को झारखंड में आसमान साफ रहेगा और मौसम भी शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान तापमान में तेजी देखने को मिली सकती है और पारा 2,3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। तापमान बढ़ने के कारण उमस भी बढ़ने की संभावना है। इसके बाद मौसम फिर बदलेगा और 15, 16 मार्च को सुबह कोहरे के साथ कुछ जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में आंधी बारिश का येलो अलर्ट; किन जिलों में मौसम के तेवर रहेंगे तीखे?