Villagers Protest Against Power Outage in Sarai Gopal Village Demand New Transformer सराय गोपाल में डेढ़ महीने से बिजली संकट, ग्रामीणों का प्रदर्शन, Kannauj Hindi News - Hindustan
More

सराय गोपाल में डेढ़ महीने से बिजली संकट, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Kannauj News - क्षेत्र के सराय गोपाल गांव में पिछले करीब डेढ़ महीने से बिजली आपूर्ति की क्षेत्र के सराय गोपाल गांव में पिछले करीब डेढ़ महीने से बिजली आपूर्ति की

Tue, 14 April 2026 08:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share
सराय गोपाल में डेढ़ महीने से बिजली संकट, ग्रामीणों का प्रदर्शन

क्षेत्र के सराय गोपाल गांव में पिछले करीब डेढ़ महीने से बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव में लगे तीन ट्रांसफार्मरों में से एक लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे पूरे गांव की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। प्रदर्शन में मसरूफ खां, इमामुद्दीन, कासिम खान समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न मिलने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं भीषण गर्मी के बीच पानी भरने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर में अब तक दो बार आग भी लग चुकी है, जिसके बावजूद विभाग ने स्थायी समाधान के बजाय केवल तेल डालकर अस्थायी मरम्मत की है। ग्रामीण कमलेश कुमार और विजय कुमार ने बताया कि सूचना देने पर लाइनमैन मौके पर पहुंचकर बिजली चालू तो कर देते हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर जर्जर होने के कारण एक-दो घंटे बाद फिर ठप हो जाता है। लाइनमैन अरुण ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी है और वह अधिक लोड सहन नहीं कर पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान अब्दुल कलाम, शाहनवाज, अरविंद दिवाकर, शरीफ खां, किशोर, नसीम खां, मोबिन खां, इसरार खां, तालिब खां, इलियास खां और जीतू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।