BJP Monthly Meeting in Giridih Discusses Development and Community Service मोदी सरकार के विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प, Gridih Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार के विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

गिरिडीह में भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक हुई, जिसमें मोदी सरकार के 12 साल के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक कार्यों में भाग लेने की अपील की गई। पूर्व मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद ने दलित बस्ती में सेवा करने का आग्रह किया। नगर अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने के लिए सहयोग मांगा।

Sat, 6 June 2026 11:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
मोदी सरकार के विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक शनिवार को बस स्टैंड रोड स्थित एक होटल में नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद थे। संचालन राजेश जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन साहिल शर्मा ने किया। बैठक में मोदी सरकार के 12 साल के विकास कार्यकाल को जन-जन तक पहुंचाने, एक पेड़ मां के नाम बूथ स्तर पर लगाने, विश्व योग दिवस पर बूथ स्तर पर योग कराने, नगर कार्यालय जीर्णोद्धार व संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। अंत में एक बूथ अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा हुई। चंद्र मोहन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से दलित बस्ती में सेवा करने, उनके घर भोजन करने और सामाजिक कार्यों में भाग लेने की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है: शाहाबादी

उन्होंने मोदी सरकार के कार्यों को बताया। नगर अध्यक्ष सिंकू ने कहा कि पार्टी के सात विषयों पर चर्चा हुई। संगठन को धारदार बनाने के लिए सहयोग मांगा और गिरिडीह नगर कमेटी को सबसे सशक्त बनाने का भरोसा दिया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, विनय कुमार सिंह, जिला महामंत्री संदीप डंगायच, सुभाष सिन्हा, मुकेश जालान, हरविंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, निर्भय सिंह, रीना देवी, नीलू सिन्हा, सपना, अनिल मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।