Security beefed up after arson and stone pelting during procession in Hazaribagh झारखंड के हजारीबाग में तनावपूर्ण माहौल; शोभायात्रा में आगजनी और पथराव के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के हजारीबाग में तनावपूर्ण माहौल; शोभायात्रा में आगजनी और पथराव के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

  • धार्मिक शोभायात्रा का आयोजन करने वाले समूह ने यह भी दावा किया कि पथराव में कई महिलाएं घायल हो गईं। इलाके के माहौल में तनाव व्याप्त है।

Mon, 14 April 2025 06:35 AMRatan Gupta एएनआई, हजारीबाग
share
झारखंड के हजारीबाग में तनावपूर्ण माहौल; शोभायात्रा में आगजनी और पथराव के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

झारखंड के हजारीबाग जिले के एक गांव में रविवार देर शाम एक धार्मिक शोभायात्रा पर कथित तौर पर पथराव किये जाने का मामला सामने आया है। घटना बरकट्ठा में एक मस्जिद के पास 'यज्ञ' कार्यक्रम और जुलूस के दौरान हुई है। यहां दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पत्थरबाजी और आगजनी की घटना देखने को मिली। इसके बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। इसको ध्यान में रखते हुए झुरझुरी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार बिमल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि यज्ञ हो रहा था और जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान एक मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने पुआल के ढेर में आग लगा दी।

शोभायात्रा के दौरान उपद्रवियों द्वारा पथराव आगजनी के बाद यात्रा में शामिल लोगों ने जीटी रोड के एक हिस्से को जाम कर दिया। इसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। धार्मिक शोभायात्रा का आयोजन करने वाले समूह ने यह भी दावा किया कि पथराव में कई महिलाएं घायल हो गईं

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के हजारीबाग में शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी; गरमाया माहौल, हाईवे जाम

इससे पहले 26 मार्च को झारखंड के हजारीबाग के झंडा चौक पर रामनवमी उत्सव के हिस्से के रूप में मंगला जुलूस (जुलूस) के दौरान दो समूहों के बीच हाथापाई और पथराव हुआ था। हजारीबाग की डिप्टी कमिश्नर नैन्सी सहाय ने पहले बताया था कि जुलूस के दौरान एक समूह कुछ गाने बजा रहा था, जिस पर दूसरे समूह ने आपत्ति जताई, जिसके परिणामस्वरूप हाथापाई और पथराव हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड 4 मेडिकल कॉलेज में बढेंगे दो हजार बेड; जानिए कहां-कितनी होगी बढोतरी