Weather Alert Rising Temperatures and Humidity Forecast for Ranchi and Jharkhand मौसम का मिजाज.. आने वाले सप्ताह में रात में उड़ेगी नींद, दिन में छूटेगा पसीना, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

मौसम का मिजाज.. आने वाले सप्ताह में रात में उड़ेगी नींद, दिन में छूटेगा पसीना

आने वाले सप्ताह में रांची और झारखंड के अन्य जिलों में गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। हाल ही में आई बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ गई है, जिससे गर्मी का एहसास अधिक होगा।

Sun, 7 June 2026 01:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
मौसम का मिजाज..  आने वाले सप्ताह में रात में उड़ेगी नींद, दिन में छूटेगा पसीना

रांची, वरीय संवाददाता। आने वाले सप्ताह में रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में गर्मी और बेचैनी काफी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह मौसम में बदलाव होगा और आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। दिन में पारा 43° के पार, रात में उड़ेगी नींद : इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में भी 4 से 6 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे न्यूनतम पारा 25 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। रात में इस बढ़े हुए तापमान के कारण होने वाली चिपचिपी गर्मी लोगों की नींद उड़ा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उमस भरी गर्मी के बाद हो सकती है बारिश

नम हवा बढ़ाएगी उमस का टॉर्चर

मौसम विभाग ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के बाद दक्षिणी दिशा से लगातार नम हवाएं आ रही हैं, जिससे वातावरण में भारी नमी बनी रहेगी। इस नमी के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक गर्मी का एहसास होगा। दरअसल, गर्म मौसम में नमी बढ़ जाने से हवा अधिक गर्म महसूस होती है और लोग पसीने से तरबतर होने लगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jharkhand Weather Update: दिनभर की गर्मी के बाद शाम की बारिश से राहत, अगले 4 दिन का क्या हाल

सुबह होते-होते और गर्म हो जाएगी रात

आमतौर पर रात के 12 से तड़के 3 बजे के बीच ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया जाता है। लेकिन इसके बाद पारा में बढ़ोतरी होती है। स्थिति यह होगी कि सुबह 6 से 7 बजे तक ही न्यूनतम पारा में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह की शुरुआत भी गर्म और उमस भरी होगी।

सबसे ज्यादा गर्म रहा मेदिनीनगर

रांची समेत राज्य में शनिवार को बादल छाए रहने से दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री तक कमी आयी। रांची का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम 24.2 डिग्री रहा। वहीं, राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम मेदिनीनगर का 37.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी सर्वाधिक 27.9 डिग्री रहा। अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

मौसम में क्यों हो रहा बदलाव

राज्य में शनिवार को दोपहर बाद रांची समेत अधिकांश हिस्सो में बादल छाए रहे। रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। लेकिन बादल छंटने के बाद गर्मी तेजी से बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपरी वातावरण में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। इससे एक टर्फ लाइन तेलंगाना राज्य तक गुजर रहा है। इसके चलते बादल छाए रहेंगे।

जिलों के तापमान

रांची 34.9 24.2

जमशेदपुर 37.2 26.6

मेदिनीनगर 37.6 27.9

बोकारो 35.5 27.6

चाईबासा 36.2 24.2

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।