Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTribute to Advocate BK Rai A Loss for the Legal Community in Jharkhand
अधिवक्ता मंच ने बीके राय के कार्यों को किया याद
झारखंड अधिवक्ता मंच ने बीके राय के निधन पर शोक सभा आयोजित की। अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार ने उनके मिलनसार स्वभाव और अधिवक्ता कल्याण के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। कई वरिष्ठ सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका जाना अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
Mon, 27 April 2026 07:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची

रांची। झारखंड अधिवक्ता मंच के बैनर तले बीके राय के निधन पर आयोजित शोक सभा में उनके मिलनसार स्वभाव और अधिवक्ता कल्याण के प्रति उनके समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। मंच के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार ने उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जाना अधिवक्ता समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर रोहण ठाकुर, सच्चिदानंद कुमार, अजय कुमार और रेजिस रुंडा समेत कई अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन