झारखंड स्टेट बर काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्य मीरा कुमारी का साहिबगंज में स्वागत
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्य मीरा कुमारी साहिबगंज जिला अधिवक्ता संघ से मिलीं। अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मीरा ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और कल्याण के लिए मुद्दे उठाती रहेंगी। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के कई सदस्य मौजूद थे।

साहिबगंज। झारखंड स्टेट बार काउंसिल (रांची) के नव निर्वाचित सदस्य व गिरिडीह की अधिववक्ता मीरा कुमारी यहां औपचारिक रुप से साहिबगंज जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों से मिलने पहुंचीं। मौके पर अधिवक्ताओं ने मीरा कुमारी को पुष्प गुच्छ व फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीरा कुमारी ने कहा कि मैं , अधिवक्ताओ के मान सम्मान व कल्याण के लिए स्टेट बार काउंसिल में मुद्दा उठाते रहूंगी। मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ललित स्वदेशी, सचिव विजय कर्ण ,उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद सिंह कोषाध्यक्ष दिलीप झा,अधिवक्ता पन्नालाल, सुनील शर्मा , अजय पंडित, अमरेंद्र मोहंती, रूपेश पंडित, प्रेमचंद मरांडी सहित दर्जनों अधिवक्तागण मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन