Prime Minister Modi s Government Marks 12 Years with Special Prayer Ceremony in Mandar मुड़मा में बाबूलाल ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पर की पूजा, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

मुड़मा में बाबूलाल ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पर की पूजा

मांडर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को मांडर के ऐतिहासिक मुड़मा शक्ति खूंटा सरन

Wed, 10 June 2026 06:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
मुड़मा में बाबूलाल ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पर की पूजा

मांडर, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को मांडर के ऐतिहासिक मुड़मा शक्ति खूंटा सरना स्थल (जतरा खूंटा) में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। उन्होंने सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन तथा निरंतर राष्ट्रसेवा की प्रार्थना भी की। अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन

उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और नेतृत्व क्षमता के कारण वे देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वालों में शामिल हो गए हैं। मौके पर रंथू उरांव, बिहारी उरांव, करमा उरांव, रामबालक ठाकुर, सतीश साह, शालिक राम पांडे, पुरंजय महतो, बबलू गोप, मुकेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सरना समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चास के सिंहवाहिनी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।