डोरंडा कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान
रांची में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डोरंडा कॉलेज में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। छात्रों ने महिला सशक्तीकरण के प्रति एकजुटता दिखाई। यह अधिनियम महिलाओं को आरक्षण और नीति-निर्धारण में भागीदारी सुनिश्चित करेगा। चर्चा भी की गई कि यह अधिनियम भविष्य की महिला नेतृत्व को कैसे तैयार करेगा।

रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की डोरंडा कॉलेज इकाई की ओर से शुक्रवार को कॉलेज परिसर में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तीकरण की दिशा में इस कानून के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया यगा। परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अधिनियम न सिर्फ महिलाओं को आरक्षण प्रदान करेगा, बल्कि देश के नीति-निर्धारण में उनकी निर्णायक भूमिका भी सुनिश्चित करेगा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया।हस्ताक्षर
अभियान के साथ-साथ छोटे समूहों में चर्चा की गई कि कैसे यह अधिनियम भविष्य की महिला नेतृत्व को तैयार करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन