झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DSP स्तर के 201 अधिकारियों के तबादले; कौन कहां गया?
आदेश में यह भी बताया गया है कि वो पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य को पदस्थापित कर दिया गया है और उनका पदस्थापन कहीं अन्य जगह पर नहीं किया गया है, वे रांची में स्थित झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में ही योगदान देंगे।

झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीएसपी स्तर के 201 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य में बड़ी संख्या में डीएसपी स्तर के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यापक फेरबदल के बाद राज्य के कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार की तरफ से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
तबादले के तहत कई अधिकारी नए जिलों में पदभार संभालेंगे, जबकि कुछ अधिकारियों को विशेष इकाइयों और शाखाओं में तैनाती दी गई है। माना जा रहा है कि इस बदलाव से संबंधित जिलों में पुलिस कार्यप्रणाली और नेतृत्व स्तर पर भी असर देखने को मिलेगा। विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नए पदस्थापना स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। उधर पुलिस महकमे में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को लेकर प्रशासनिक और पुलिस हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
इस आदेश में यह भी बताया गया है कि वो पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य को पदस्थापित कर दिया गया है और उनका पदस्थापन कहीं अन्य जगह पर नहीं किया गया है, वे रांची में स्थित झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में ही योगदान देना सुनिश्चित करेंगे। इस पदस्थापना आदेश को झारखंड सरकार के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह ने झारखंड के राज्यपाल के आदेश से जारी किया।
नई पदस्थापना के अनुसार रांची भेजे गए कुछ अधिकारियों के नाम:
- अधिकारी का नाम- पुरुषोत्तम कुमार सिंह
वर्तमान पदस्थापना- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची
- अधिकारी का नाम- महेश प्रजापति
वर्तमान पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, वितंतु, रांची
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची
- अधिकारी का नाम- चन्द्रशेखर आजाद
वर्तमान पदस्थापना- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महगामा
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची
- अधिकारी का नाम- अमर कुमार पाण्डेय
वर्तमान पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक (मु-1), रांची
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची
- अधिकारी का नाम- अरविन्द कुमार सिंह
वर्तमान पदस्थापना- धनबाद पुलिस उपाधीक्षक, यातायात
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची
- अधिकारी का नाम- अशोक रविदास
वर्तमान पदस्थापना- गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची
- अधिकारी का नाम- राजेन्द्र प्रसाद
वर्तमान पदस्थापना- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरी-महुआ
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, वितंतु, रांची
- अधिकारी का नाम- प्रभात कुमार बेक
वर्तमान पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक (परिवीक्षाधीन)
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, वितंतु, रांची
- अधिकारी का नाम- तरूण कुमार
वर्तमान पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक की कोटि में नवप्रोन्नत
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, झा.स.पु.-1, रांची
- अधिकारी का नाम- मनोज कुमार-3
वर्तमान पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक की कोटि में नवप्रोन्नत
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, झा.स.पु.-1, रांची
- अधिकारी का नाम- शंकर कामती
वर्तमान पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक (मु-1), धनबाद
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, झा.स.पु.-2, टाटीसिल्वे, रांची
- अधिकारी का नाम- धीरेन्द्र नारायण बंका
वर्तमान पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक (मु.-2), धनबाद
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, झा.स.पु.-2, टाटीसिल्वे, रांची




साइन इन