Fear Grips Badkagaon After Armed Attack on Coal Transport Vehicle हाइवा में आग लगाने की घटना से ट्रांसपोर्टरों में भय का माहौल, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
More

हाइवा में आग लगाने की घटना से ट्रांसपोर्टरों में भय का माहौल

बड़कागांव में 20 अप्रैल को नकाबपोश अपराधियों ने हाईवा ट्रक में आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल है। घटना में चालक मोहम्मद तैयब घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपराधियों ने चालक को धमकी भरा पत्र भी दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Thu, 23 April 2026 12:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share
हाइवा में आग लगाने की घटना से ट्रांसपोर्टरों में भय का माहौल

बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव- हजारीबाग पथ के 13 माइल में जले ट्रक से वहां के लोगों में डर का माहौल है। 20 अप्रैल को दो मोटरसाइकिल में सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने एक हाईवा को रोक कर आग लगा दी। यह घटना करीब 2- 3 बजे दोपहर की है। ट्रांसपोर्टिंग रोड के चक्करवार घाटी के पुल पर हाईवा को चार नकाब पोश लोगों ने रोका और हाईवे के केबिन में चढ़कर बोतल से पेट्रोल छिड़कते हुए माचिस से आग लगा दी। इस दौरान हाईवा चालक मोहम्मद तैयब बाल-बाल बच गया। हालांकि शरीर के कुछ भाग में आग की लपेट से घायल हो गया।

तुरंत एंबुलेंस बुलाकर चालक को लंगातू स्थित त्रिवेणी सैनिक के अस्पताल में ले जाकर इलाज किया जा रहा है। जाते-जाते अपराधियों ने चालक को एक सादा कागज पर लाल स्याही से लिखा पर्चा भी थमा गया जिसमें लिखा है कि जितनी जल्दी हो सके बॉस से मैनेज कर लो, नहीं तो काम बंद कर दो, वरना इस बार गोली चली है अगली बार बम मार देंगे। पर्चे में प्रकाश सोनकर, मयंक सिंह और राहुल दुबे गैंग का नाम लिखा है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन ने पहुंचकर हाईवा में लगे आग को बुझाया। साथ ही बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवान पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना के बाद कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा वाहन जहां- तहां खड़ा हो गया। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद लगभग शाम साढे पांच बजे ट्रांसपोर्टिंग कर्मी के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टिंग शुरू की गई।आग लगा हईवा कोयला लोड करने एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह कोल माइंस आ रहा था। हाईवा मालिक कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव निवासी मोहम्मद मनोवर अंसारी का है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवा मलिक पति-पत्नी घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रो कर बुरा हाल है। ज्ञात हो कि एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस से ट्रांसपोर्टिंग का टेंडर पीआरसीएल का बताया जा रहा है जिसने कॉन्ट्रैक्ट पांडा इंटरप्राइजेज और पांडा इंटरप्राइजेज से अपराजिता ने कॉन्ट्रैक्ट ले रखा है। उक्त घटना के बाद कोल माइंस के अलावा हाईवा मालिकों में भी हड़कंप मंच गई है। इधर बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल द्वारा छापामारी अभियान शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।