Severe Heat Wave Hits Palamu District Temperature Reaches 44 6 C पलामू का पारा पहुंचा 44.6, वातावरण की आद्रता घटी, लू लगने की आशंका बढ़ी, Palamu Hindi News - Hindustan
More

पलामू का पारा पहुंचा 44.6, वातावरण की आद्रता घटी, लू लगने की आशंका बढ़ी

पलामू जिले में गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और कम आर्द्रता के कारण लू लगने का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।

Sat, 25 April 2026 11:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share
पलामू का पारा पहुंचा 44.6, वातावरण की आद्रता घटी, लू लगने की आशंका बढ़ी

मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। गर्मी से तबियत खराब होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ वातावरण की आर्द्रता में भी गिरावट देखी जा रही है, जिससे लू लगने का खतरा काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय आर्द्रता घटकर 48 प्रतिशत रह गई, जबकि शाम में यह और कम होकर 28 प्रतिशत तक पहुंच गई। कम नमी और तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पलामू में भीषण गर्मी प्रत्येक परिवार की ले रही है परीक्षा, आद्रता घटने से बार-बार महसूस हो रहा प्यास

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।खतरनाक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने और विशेषकर दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी है। साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का सेवन करने की हिदायत दी गई है। सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने भारी, तैलीय और बासी भोजन से परहेज करने और हल्का एवं सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी है। है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है, ताकि लू से बचा जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।