Major Tragedy at Ranchi Station, Man Struck by 25,000-Volt Current, Body Catches Fire रांची स्टेशन पर बड़ा हादसा; 25,000 वोल्ट करंट की चपेट में आया ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, बुरी तरह झुलसा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

रांची स्टेशन पर बड़ा हादसा; 25,000 वोल्ट करंट की चपेट में आया ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, बुरी तरह झुलसा

घटना के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए गंभीर रूप से झुलसे युवक को नीचे उतारा और प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के गुरुनानक अस्पताल में भेज दिया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है।

Sat, 14 March 2026 07:10 PMSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, रांची, झारखंड
share
रांची स्टेशन पर बड़ा हादसा; 25,000 वोल्ट करंट की चपेट में आया ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, बुरी तरह झुलसा

झारखंड की राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर को एक खतरनाक हादसा हो गया और इस दौरान रेल प्रशासन की एक बड़ी सुरक्षा चूक भी सामने आई। दरअसल यहां पर एक नई ट्रेन के शुरू होने का कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान एक युवक एक अन्य प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ गया, और जैसे ही वह छत पर खड़ा हुआ, वहां ऊपर से गुजर रहे 25 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज ओवरहेड तार की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसे 25 हजार वोल्ट का करंट लग गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उसके शरीर में आग लग गई और शरीर जलने लगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर जिस समय यह घटना हुई, उस समय वहां एक अन्य प्लेटफॉर्म पर पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच युवक को करंट लगने और उसके शरीर में आग लगने के बाद स्टेशन की सुरक्षा में तैनात जवानों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे नीचे उतारा और बेहतर इलाज के लिए युवक को गुरुनानक अस्पताल भेज दिया। पीड़ित युवक की पहचान 28 वर्षीय मस्को उरांव (28) के रूप में हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में इन छात्रों को IAS की कोचिंग दिलाएगी झारखंड सरकार, फ्लैट भी लिए जाएंगे
करंट की चपेट में आने से लगी आग के बाद युवक बुरी तरह झुलस गया।

करंट लगने के बाद कपड़ों में लग गई आग, युवक झुलसा

घटना की जानकारी देते हुए रांची रेलवे पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर सोहन लाल ने बताया कि पीड़ित शख्स की पहचान मस्को उरांव (28) के रूप में हुई है, और हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लाल ने बताया कि युवक लगभग 25,000 वोल्ट वाली हाई-टेंशन ओवरहेड तार के संपर्क में आ गया था, और इसके बाद तुरंत ही छत पर गिर पड़ा। इस दौरान उसके कपड़े भी जल गए।

केंद्रीय मंत्री ने दिए जांच के आदेश

उधर रेलवे स्टेशन पर अपनी मौजूदगी में हुई इस बड़ी सुरक्षा चूक के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। दरअसल नई ट्रेन के शुरू होने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेशन पर स्थानीय सांसद संजय सेठ के साथ ही रांची विधायक सीपी सिंह और महापौर रोशनी खलखो के अलावा कई अन्य नेता मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के होटलों में अब रुकना होगा महंगा, पर्यटकों पर लगेगा सिटी टूरिस्ट टैक्स

घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों और रेलवे स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए गंभीर रूप से झुलसे युवक को नीचे उतारा और प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे तत्काल रांची के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि, खातों में भेजे गए पैस