pm kisan samman nidhi sent to 1880 thousnad farmers acoount in jharkhand झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि, खातों में भेजे गए पैसे, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि, खातों में भेजे गए पैसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को देश भर के 9.32 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भेज दी गई है। देश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार गांव गरीब किसान के कल्याण केलिए संकल्पित और समर्पित है।

Sat, 14 March 2026 08:05 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि, खातों में भेजे गए पैसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को देश भर के 9.32 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भेज दी गई है। किसान सम्मान निधि के पैसे किसानों के खाते में भेजे जाने का प्रदेश भाजपा ने स्वागत किया है। इसमें झारखंड के 18.8 लाख किसान भी शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार गांव गरीब किसान के कल्याण केलिए संकल्पित और समर्पित है। इस दौरान कल्पना सोरेन ने बताया कि प्रदेस के 34 लाख लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा गया है।

किसान सम्मान निधि जो प्रतिवर्ष तीन किस्तों को मिलाकर 6 हजार रुपए होती है। किसानों को बड़ी राहत प्रदान करती है। किसान खाद, बीज कीटनाशक दवाइयां खरीदने केलिए उधार और कर्ज लेने केलिए विवश नहीं है। समय पर किसान सम्मान निधि मिलने से किसान उसका कृषि कार्य में सदुपयोग भी करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के प्रति झारखंड के किसानों की ओर से आभार प्रकट किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में इन छात्रों को IAS की कोचिंग दिलाएगी झारखंड सरकार, फ्लैट भी लिए जाएंगे

हमने 34 लाख लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा : कल्पना

कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा वालों ने अपने कार्यकाल के 18 सालों में सिर्फ 12 लाख लोगों को ही पेंशन योजना से जोड़ा। वहीं हमारी सरकार ने पिछले छह सालों में ही 34 लाख लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा है। हमारी सरकार गांव से चलती है और वहां की जरूरत समझती है। उन्होंने कहा कि छात्रवृति की समस्या केंद्र की ओर से राशि कटौती के कारण हुई है। इससे हमारे बच्चे सुविधा से वंचित हो रहे हैं, पर हम अपने संसाधन से जितना हो सकेगा, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के 155 IAS ने घोषित की अपनी कुल संपत्ति, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी; लिस्ट

केंद्र ने 2024-25 के वित्तीय वर्ष में 253 करोड़ के बजाय सिर्फ 35 करोड़ का ही भुगतान किया है। वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष में 371 करोड़ के एवज में एक भी रुपए का भुगतान नहीं किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के होटलों में अब रुकना होगा महंगा, पर्यटकों पर लगेगा सिटी टूरिस्ट टैक्स