Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsPower Supply Issues Continue in Barwadih Amid Severe Load Shedding
हूंटार फीडर से लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति जारी
बरवाडीह के हूंटार विद्युत फीडर के गांवों में लोड शेडिंग के कारण बिजली आपूर्ति में निरंतर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में बिजली की कटौती से उन्हें काफी कठिनाई हो रही है। विद्युत सहायक अभियंता ने 16 अप्रैल के बाद सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।
Sat, 18 April 2026 11:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के हूंटार विद्युत फीडर के गांवों में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति जारी ही है। बिजली की समस्या को अब तक खत्म नही की जा सकी है। लोग इस भीषण गर्मी में काफी परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई दिनों से इस फीडर के चमरडीहा, बभनडीह, छेन्चा, लंका,चपरी, मोरवाई आदि करीब एक दर्जन गांवों में बिजली काट - काट कर सप्लाई की जा रही है। शनिवार को भी ऐसी ही बिजली आपूर्ति की स्थिति रही। विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने 16 अप्रैल के बाद बिजली आपूर्ति सुधरने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक ऐसा नही दिख रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन