Railway Announces Special One-Way Trains for Passenger Convenience मुंबई के अलावा भावनगर-हावड़ा के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन, Kodarma Hindi News - Hindustan
More

मुंबई के अलावा भावनगर-हावड़ा के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई वनवे स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। धनबाद मंडल के अधिकारी मनीष सौरभ के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) - हावड़ा और हडपसर (पुणे) - हावड़ा स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल 2026 को चलेंगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए गोमो-कोडरमा मार्ग पर भी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

Mon, 20 April 2026 10:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share
मुंबई के अलावा भावनगर-हावड़ा के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई वनवे स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। यह जानकारी धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने दी। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) - हावड़ा स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल 2026 को चलाई जाएगी। वहीं हडपसर (पुणे) - हावड़ा स्पेशल ट्रेन भी 21 अप्रैल 2026 को संचालित होगी। इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भावनगर - हावड़ा के बीच गोमो-कोडरमा मार्ग से एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से विभिन्न राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोडरमा जंक्शन से 24.39 लाख यात्रियों ने किया सफर, 31.86 करोड़ का राजस्व
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यात्रियों की सुविधा को टे्रन ऑन डिमांड शुरू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।