मौसम का मिजाज: तेजी से तल्ख हो रहा कोडरमा का मौसम, एक सप्ताह में 42 के पार जा सकता है पारा
कोडरमा जिले में पिछले दो दिनों से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सोमवार तक तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है। तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। चार दिनों में अधिकतम तापमान 5 डिग्री बढ़ गया है। लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में विगत दो दिनों से एक बार फिर दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। जिले में तेजी से मौसम का मिजाज तल्ख होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सोमवार तक जिले का पारा 42 डिग्री के पार कर सकता है। सुबह से तीखी धूप निकल रही है। सोमवार को मौसम गर्म रहा। गर्म हवा भी चली। महज 20 फीसदी नमी के बीच चली तेज पछुआ से गर्म हवा का अहसास होता रहा। कोडरमा जिले का महज 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री से अधिक बढ़ गया। बीते आठ दिनों में सोमवार सबसे गर्म रहा।
अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम पारा 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।चार दिनों में पांच डिग्री बढ़ गया अधिकतम तापमानअप्रैल में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले सप्ताह हल्की बारिश हुई थी। इस कारण नमी की मात्रा बढ़ गई थी और मौसम सुहाना रहा। मगर 10 अप्रैल से मौसम साफ रहने के साथ तापमान बढ़ने लगा। चार दिनों में अधिकतम पारा पांच डिग्री ऊपर चढ़ गया। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप रही और दोपहर तक गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए छांव ढूंढते नजर आए, तो कई लोग ठंडे पेय का सहारा लेते दिखे।क्या करें, कैसे बचेंमौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि लू के दौरान लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए दोपहर में बेवजह बाहर निकलने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सिर ढककर निकलें, पानी ज्यादा पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन