
झारखंड में गर्म लहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार भी राज्य के नौ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। पलामू प्रमंडल की बात करें तो यहां गर्मी स्थिति गर्म तवे की तरह है। हालांकि, मौसम विभाग ने अब रांची और खूंटी में आंधी का अलर्ट जारी किया है।

झारखंड के खूंटी जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक किशोर लड़के और एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय लड़का और 17 साल की लड़की सोमवार को साइको मार्केट ग्राउंड में आयोजित छाऊ नृत्य कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

झारखंड के खूंटी जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रतिबंधित माओवादी संगठन 'पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया' (पीएलएफआई) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जिलिंगा जंगल में छापेमारी के दौरान दोनों को पकड़ा गया।

Jharkhand weather: बारिश और ओलावृष्टि के बीच करीब आधे घंटे तक 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने मुरहू के कई गांवों में सैकड़ों घरों के छप्पर उड़ा दिए। 100 से अधिक बिजली के खंभे और कई ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए।

झारखंड के खूटी जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के तोरपा प्रखंड के गुफू गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना हुई। यहां तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई।

झारखंड के खूंटी जिले में रामनवमी पर बवाल हो गया। यहां दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है।

पिपरवार पुलिस ने बुधवार को उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के क्रम में उनके पास से देसी कट्टा, दो गोली, चोरी की बाइक, 6 मोबाइल फोन और नक्सली पर्चे जब्त किए गए हैं।

झारखंड की खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तजना नदी के समीप एवं कालामाटी डूंगरी के पास शुक्रवार शाम छापेमारी कर छह उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।

झारखंड के खूंटी जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद में बाप-बेटे को गोली मार दी गई। इस घटना में शख्स की मौत हो गई।

झारखंड के खूंटी जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक मासूम की कुदाल से मारकर हत्या कर दी गई।

झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक और कार की टक्कर में दो रोमन कैथोलिक पादरियों की मौत हो गई। इस हादसे में एक शख्स घायल भी हुआ है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है।

झारखंड के खूंटी में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां पड़हा राजा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 24 वर्षीय सुमित तिग्गा के रूप में हुई है, जो राज्य कांग्रेस की आदिवासी इकाई (आदिवासी कांग्रेस) के कर्रा प्रखंड के महासचिव थे। यह घटना रविवार शाम खूंटी जिले के गयू गांव में हुई है।

झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के अड़की थाना क्षेत्र के तोड़ांग गांव में सोमवार की देर रात 24 वर्षीय सुरजू मुंडा की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई।

झारखंड के खुंटी जिले के रानिया थाने के प्रभारी और उनके साथ मौजूद पुलिस टीम पर एक समूह के हमला कर दिया। पुलिस ने इस घटना पर तगड़ा ऐक्शन लेते हुए लगभग 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार,शुरुआती जांच में पता चला है कि वंदना टोपनो और टेमना दोपहिया वाहन से सांडी (जो तलाकशुदा थीं) को टेमना से शादी के लिए चायबासा जिले के बंदगांव लेने गए थे। तीनों खूंटी के टुंडरु गांव लौट रहे थे,तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि सात महीने की गर्भवती लड़की की सदर अस्पताल में सामान्य डिलीवरी हुई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें कुछ समय तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा।

खूंटी के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुबुरू गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर 69 वर्षीय लुखी देवी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक कृष्णा सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ मंगलवार रात रनिया थाना क्षेत्र के बोंगटेल गाँव में एक खेत से हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहे थे। तभी हाथियों ने उन पर हमला कर दिया और कृष्णा हादसे का शिकार हो गए।